रानीगंज-गुरुवार को रानीगंज के बांसड़ा स्थित सिद्धू कानू मंच में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संथाली भाषा विजय दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई। बीते वर्ष 2003, 22 दिसंबर को आदिवासी समाज के लिए एक यादगार गौरव का दिन था, उस दिन उनकी वर्षों से अधूरी पड़ी इच्छा पूरी हुई थी, 2003, 22 दिसंबर उनके लिए काफी ऐतिहासिक रहा, उस दिन संथाली भाषा को हमारे संविधान में मान्यता मिली थी, और तब से लेकर अब तक प्रत्येक वर्ष संथाली संप्रदाय के लोग उस दिन को भाषा विजय दिवस के रूप में काफी भव्य रूप से मनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सिद्धू कानू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ कविता पाठ का आयोजन कर भाषा दिवस पालन की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसटीडी क्लब के सचिव संजय हेंब्रम, मंगल हेंब्रम, दशरथ कोड़ा, प्रदीप बागची, श्यामल टूडू, सोमलाल टूडू और सपन कोड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहें।


0 टिप्पणियाँ