रानीगंज:– केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को दिया गया पैसा का हिसाब नहीं मिलने पर केंद्र सरकार राज्य सरकार को पैसा नहीं देगी. सभी जानते हैं कि तृणमूल के कार्यकाल में सभी नेता मंत्री चोर हैं. केंद्र सरकार के प्रकल्प का पैसा इन लोगों ने चोरी किया है. एक तरफ रुपयों की लूट की है तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचने ही नहीं दी गई है, जो आज चार चक्का में घूम रहे हैं, 5 किलो राशन का चावल भी उन्हें ही मिल रही है , गरीबों को नहीं. चारों तरफ।दुर्नीति ही दुर्नीति है कि है. यह बातें गुरुवार को आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल ने 17 सूत्री मांगों को लेकर आसनसोल दक्षिण भाजपा ग्रामीण मंडल 4 की ओर से रानीगंज बीफीओ को ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान कहा. अग्निमित्र पाल ने बताया कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत 5 ग्राम पंचायत है, जिसमें कोई भी काम विकास का कार्य नहीं हुआ. लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है,सरकारी एवं इसीएलकी जमीन को बेच दिया जा रहा है, सरकार द्वारा गरीबो को दी गयी पट्टा जमीन भी भूमि माफिया बेच दे रहे हैं .रानीगंज शहर तथा कारखानों का गंदा पानी दो हाई ड्रेन के माध्यम से नूपुर इलाका में जाकर पूरा फसली जमीन को बर्बाद किया जा रहा है. इन असुविधा को देखते हुए आज यह 17 सूत्री मांगों को लेकर रांनीगंज बीडीओ को ज्ञापन दी जा रही है ,उन्होंने रानीगंज के बीडीओ अभीक बनर्जी के साथ प्रत्येक विषयों पर बातचीत करते हुए अल्टीमेटम देकर कहा इन समस्याओं का समाधान के लिए 1 माह का उन्हें समय दिया है एवं एक माह के अंदर इन कार्यों को नहीं पूरा किया गया तो आसनसोल दक्षिण ग्रामीण भाजपा मण्डल 4 आमरण अनशन पर बीडीओ कार्यालय में बैठेगी. रानीगंज प्रखंड विकास कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन के दौरान अग्निमित्रा पॉल के अलावा राज्य कार्यकारीणी सदस्य सभापति सिंह, आसनसोल जिला महामंत्री आशा शर्मा, रानीगंज मंडल अध्यक्ष देवजीत खां, बादशाह चटर्जी, शमशेर सिंह, संदीप गोप, बृजमोहन पासवान, ग्रामीण मण्डल 4 के अध्यक्ष परिमल माजी, उज्जवल माजी, अभिषेक दास, शिवरतन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कर्मी एवं समर्थक उपस्थित थे. अग्निमित्रा पाल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में सभी ग्राम पंचायतों में दुर्नीति फैला हुआ है. प्रत्येक घरों में पानी का हाउस कनेक्शन देने, पंचायत क्षेत्रों में डेंगू के रोकथाम के लिए उचित व्यवस्था करने, इलाकों की जर्जर सड़को की अविलंब मरम्मती करने एवं जरूरत के अनुसार नई सड़कें बनाने, सभी पंचायत क्षेत्रों में नालियों की नियमित सफाई, अंधकार वाले क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने, इलाके की तालाबों की साफ सफाई, क्षेत्रों के किसानों की चिंता करते हुए सिंचाई की व्यव्स्था उन्नत करने, सभी पंचायत क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों का विकास अविलंब करने, बल्लभपुर ग्राम पंचायत अन्तर्गत बल्लभपुर ग्रामीण अस्पताल की बदहाल स्थिति को दूर करने एवं बच्चों को खेल कूद के प्रति उत्साह बढ़ाने की दिशा में कार्य करने होंगे. एक सौ दिन रोजगार योजना के तहत कार्य करने वाले श्रमिको का बकाया वेतन अविलंब भुगतान करना होगा. पंचायत प्रधानों के आंखों में धूल झोंक कर तृणमूल कर्मियों के परिवार के 4 से पांच सदस्यों का जॉब कार्ड बनाया जा रहा है, इसकी जांच कर इस दुर्नीति को अविलंब बंद करने, पंचायत के सहयोग से भू माफियाओं द्वारा तालाबों की भराई, अंचल में चल रहे बालू के अवैध कारोबार पर नकेल कसने एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों से बालू लदे वाहनों को जाने पर रोक लगाने की मांग किया. अग्निमित्रा पाल ने कहा कि तृणमूल सरकार के पिछ्ले 5 वर्षो में पंचायत में कोई भी विकास कार्य नहीं किया ,अब जब पंचायत चुनाव आ गयी है तो जनता को आईं वाश करने के लिए विकास कार्य कर दिखाना चाह रही है.ज्ञापन देने के दौरान भाजपाईयों तथा रानीगंज बीडीओ के बीच मांगो को लेकर वाद-विवाद भी देखा गया.हालांकि पुलिस के मौजूदगी ले कारण स्थिति सामान्य रहा.अग्निमित्रा पॉल ने जम कर बीडीओ की खिंचाई करते हुए कहा कि 4 वर्ष 11 माह तक प्रशाशन चुप क्यों रही. क्या यह जनता के साथ उचित व्यवहार है.भाजपा जनता को उसके बुनियादी अधिकार दिला कर रहेगी.










0 टिप्पणियाँ