जामुड़िया- पश्चिम बंग गणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ का 11 वाँ जिला सम्मेलन के अवसर पर सुधीर राय स्मारक व्याख्यान का आयोजन जामुड़िया नंदी रोड स्थित नजरुल शतवार्षिकी भवन में किया गया. व्याख्यान का विषय था 'मान लेना और चुप रहना फासिस्ट ताकतों का सहायक है' इस व्याख्यान के प्रधान वक्ता थे विशिष्ट शिक्षाविद अंबिकेश महापात्र . शिक्षाविद अंबिकेश महापात्र ने राज्य और देश की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में गणतंत्र पर हमला आये दिनों किया जा रहा है. आज हर व्यक्ति से अपना स्वाधीनता का अधिकार छीना जा रहा है. राज्य में कानून व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा गई है .पुलिस सत्ता के अधीनस्थ होकर कार्य कर रही है. वर्तमान समय की राजनीतिक परिस्थिति गरीब और असहायों को न्याय नहीं मिल रहा है.इस सम्मेलन के मौके पर रानीगंज के पुर्व विधायक रुनू दत्ता,जामुड़िया की पुर्व विधायक जहांनारा ख़ान मनोज दतो,तापस कवि, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ