केंद्रीय राज्य पंचायत मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने माँ कल्यानेश्वरी मंदिर पहुँच की पूजा






सालानपुर/कल्यानेश्वरी-केंद्रीय राज्य पंचायत मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने शनिवार को माँ कल्यानेश्वरी मंदिर पहुँचकर पूजा अर्चना किया, इस दौरान क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर के निकट ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया, जहाँ उन्होंने मंदिर में पूजा को लेकर कहा पंचायत चुनाव से कोई लेना देना नही है, माँ कल्यानेश्वरी की प्रसिद्धि और उनकी निजी आस्था और श्रद्धा ने उन्हें माँ की चौखट पर खिंच लाया है, मुझे माँ का आशीर्वाद मिले इसीलिए आया हूँ, माँ पूरे देश की जनता के साथ पश्चिम बंगाल की जनता का कल्याण करें। उन्होंने अपने कार्यक्रम के बारे में कहा कि आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद हमारे दलित कार्यकर्ता के घर दोपहर का भोजन करने का कार्यक्रम है। शनिवार की सुबह से ही भाजपा नेता अरिजीत रॉय की नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की जुटान हो गई, थी मंत्री के आगमन होते ही जय श्री राम के उद्द्घोष से उनका स्वागत किया गया, मौके पर दुर्गापुर विधायक लक्खन घुरुई ने में केंद्रीय राज्य पंचायत मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप डे, युवा भाजपा नेता अरिजीत राय, सत्यनारायण रॉय, महिला नेत्री मुनमुन भट्टाचार्य, शुभाशीष भट्टाचार्य, समेत अन्य उपस्थित रहे। मंदिर में पूजा अर्चना में बाद राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस द्वारा मनरेगा के पैसा केंद्र सरकार द्वारा रोकने के आरोप पर जवाब देते हुए कहा जब भी मैं पश्चिम बंगाल आता हूँ मनरेगा के पैसा रोकने का आरोप लगता है,केंद्रीय सरकार की जो गाइडलाइन है,उसको छोड़ कर काम किया है, गलत तरीके से अगर काम किया है,उसका शिकायत केंद्र सरकार को मिलने के बाद रोका गया, जिसकी जांच चल रही है, ऐसे केंद्र सरकार किसी का पैसा रोकती नही है। उन्होंने कहा काल मैं बर्दवान जिले में था, वह के कलेक्टर से पूछा वह ऐसी कोई शिकायत नही है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल के द्वारा निरंतर केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग के आरोप का उन्होंने खंडन किया और कहा केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग नही करती है। ईडी सीबीआई तभी आती है जब राज्य में किसी पर एफआईआर होती है,और वह ईडी के पास चली जाती है,और अगर किसी ने कुछ किया नही तो ईडी सीबीआई से डरने की जरूरत क्या है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता