रानीगंज पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली






 रांनीगंज- रानीगंज बाजार क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सड़क सम्बन्धी जागरूकता बढ़ाने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाना व रानीगंज ट्रैफिक गार्ड ने शनिवार सुबह रानीगंज के राबिन सेन स्टेडियम से जागरूकता रैली निकाली. जहां पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ रानीगंज टीडीबी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों के साथ सीपीवीएफ कर्मी व रानीगंज रेफरी एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हुए. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी ट्रैफिक प्रदीप मंडल, रानीगंज थाना के इंस्पेक्टर सुदीप दासगुप्ता, ट्रैफिक ओसी चित्ततोष मंडल, पंजाबी मोड़ चौकी के आईसी मानव घोष, निमचा चौकी के आईसी रंजीत बिस्वास, बल्लभपुर आईसी शिलादित्य बैनर्जी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे. रैली में शामिल सभी ने ट्रैफिक सम्बन्धी तरह-तरह के बैनर पोस्टरों से आम लोगों को सड़क जागरूकता की जरूरत के बारे में जागरूक किया. इस रैली में टैबलो के माध्यम से जागरूकता गीत भी प्रस्तुत किए गये.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल