सोमवार से जिला पुस्तक मेले की शुरुआत से पहले, मैदान के समीप ट्रांसफार्मर में लगी आग, बड़ी दुर्घटना होने से बची




रानीगंज- शनिवार को रांनीगंज में एक बड़ी अग्नि कांड की घटना से बची. रानीगंज के सीआरसोल मोड़ स्तिथ रॉयल ग्राउंड फुटबॉल मैदान में आगामी 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक पश्चिम बर्दवान जिला पुस्तक मेला का आयोजन होगा, जिसे लेकर जोरों शोरों से रॉयल ग्राउंड में तैयारियां चल रही है, लेकिन इन तैयारियों के बीच मैदान के समीप ट्रांसफार्मर में आग लग गई,जिसे देखकर स्थानीय लोगो ने इसकी खबर विद्युत विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की एक इंजन वहां पहुंचकर लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, और अंचल किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार होते होते बच गया. घटना के बारे में जानकारी मिली है ,कि दोपहर के समय ट्रांसफार्मर के समीप आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.आग के कारण शायद कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी. पूरा का पूरा पुस्तक मेला बर्बाद हो सकता था, मगर आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को इसकी जानकारी दी और दमकल विभाग ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया.आसपास के लोगों ने आशंका जताई कि शायद ट्रांसफार्मर से निकलते तेल के कारण यह दुर्घटना घटी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा