रानीगंज-ईसाई समुदाय के सबसे लोकप्रिय और प्रमुख त्योहार क्रिसमस के पूर्व रविवार को ही लोगों ने क्रिसमस की तैयारियां शुरू कर दी हैं, गिरजापाड़ा स्तिथ वाइसलेन मेथोडिस्ट चर्च में इस त्योहार का उद्घाटन रांनीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने किया. लोग जीसस क्राइस्ट के आगे मोमबत्ती जलाते दिखें, चर्च के पूर्व सचिव सुभाशीष दास ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण सभी त्योहारें फीकी पड़ गई थी, मगर इस वर्ष सभी त्योहारों की भांति क्रिसमस के लिए भी ईसाई समुदाय के साथ सभी लोग काफी उत्साहित है, जिसकी तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई है, अभी से ही लोग क्रिसमस मनाना शुरू कर दिए हैं. क्रिसमस वाले दिन यानी के जीसस क्राइस्ट के जन्म दिवस के दिन क्रिश्चियन समुदाय के लोग तरह-तरह के केक बनाकर और मोमबत्ती जलाकर उनका जन्म दिवस धूमधाम से मनाएंगे. इसी क्रम में इस वाइसलेन मेथाडिस्ट चर्च की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. चर्च के फादर द्वारा जीसस क्राइस्ट की जीवनी पर कई कहानियां उपस्थित अतिथियों को सुनाई गई. इस मौके पर काफी श्रद्धालुओं की भीड़ चर्च में उमड़ी, और मौके पर उपस्थित विधायक तापस बनर्जी ने सभी लोगों को क्रिसमस की शुभेच्छा दी.


0 टिप्पणियाँ