रांनीगंज- रानीगंज के अंजना इलाके स्थित एक निजी भवन में प्रयास संस्था की तरफ से टैलेंट हंट सीजन 5 कार्यक्रम का आयोजन किया गया:, यहां पर कई कलाकारों ने नृत्य गीत संगीत के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया, वहीं इस मौके पर 27 दिव्यांगों को आर्थिक अनुदान भी दिया गया. इस अवसर पर अथिति के रूप रांनीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खैतान ,वाणी खैतान, ओम प्रकाश बाजोरिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस मौके पर सभी दिव्यांगों को कंबल भी प्रदान किए गए. इस बारे में जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक पिंटू कुमार गुप्ता ने कहा कि हर साल संस्था द्वारा फण्ड रेजिंग के लिए की प्रयास संस्था द्वारा त इस तरह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. यहां पर चुने गए प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसके लिए बीते 1 महीने से ऑनलाइन और ऑफलाइन के जरिए ऑडिशन लिया जा रहा था. ऑडिशन में जिन को चुना गया था, उन्होंने आज इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस फण्ड रेजिंग के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों को मदद किया जाता है. रविवार को रानीगंज और आसपास के इलाके के 27 दिव्यांगों को कंबल दिए गए. साथ ही उनको कुछ आर्थिक अनुदान भी दिया गया. उन्होंने कहा कि पिछले साल संस्था द्वारा किन्नरों को यह सहायता दी गई थी. इस साल दिव्यांगों को दिया जा रहा है, ताकि समाज का इनके प्रति रवैया बदले और यह भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें.

0 टिप्पणियाँ