सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का 347 वां शहादत दिवस मनाई गयी






रांनीगंज- सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी का शहादत दिवस रविवार को रानीगंज के शिशु बागान फुटबॉल मैदान में रांनीगंज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की और से मनाई गई . इस मौके पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया वहीं आसनसोल सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ जहां 50 यूनिट रक्त बर्नपुर वोलन्ट्री ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा संग्रह किया गया. इस मौके पर रांनीगंज के विधायक तापस बनर्जी, आसनसोल नगर निगम के एम एम आई सी दिव्येंदु भगत, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया, सचिव मनोज केसरी ,समाजसेवी आरपी खेतान ,रोहित खेतान ,दया शंकर रॉय,अरविंद सिंघानिया,रांनीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश यादव,सदन सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे. यहां पर पंजाब से आए कीर्तन जत्थेदा फतेह गढ़ से पधारे जसप्रीत सिंह एवं मनप्रीत सिंह ने अपने भजन कीर्तन के माध्यम से गुरु तेग बहादुर सिंह जी के जीवन और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला ,वहीं इस मौके पर अमृतसर से आए ज्ञानी मान सिंह जी ने कहा के गुरु तेग बहादुर सिंह जी ने भारत की संस्कृति और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, जब जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था और लोगों पर अत्याचार किए जा रहे थे तब गुरु तेग बहादुर जी ने अपने जीवन का बलिदान देते हुए हिन्दू धर्म की रक्षा की, जिसके लिए आज भी पूरा हिंदुस्तान उनका ऋणी है. वही रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि आज गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस के मौके पर रानीगंज गुरुद्वारा परिसर में एक रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि आसनसोल सिख वेलफेयर सोसाइटी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था वही आसनसोल नगर निगम की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था,ततपश्चात गुरु के लंगर में हजारों लोगों ने लंगर छका. शाम को गुरु ग्रंथ साहब की अगुवाई में पंच प्यारे के साथ नगर परिक्रमा की गयी. इस नगर परिक्रमा में तरह तरह के बैंड बाजे तथा भजन कीर्तन के साथ रांनीगंज ,आसनसोल,दुर्गापुर, पानागढ़ बराकर आदि स्थानों के सिख समुदाय के लोग उपस्थित थे. इस नगर परिक्रमा में शामिल लोगों को खाण्डसुली स्तिथ दुर्गा विद्यालय मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप तथा बड़ा बाजार में भारत विकास परिषद द्वारा चाय बिस्कुट पानी की व्यवस्था की गयी थी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता