ओम इंटरप्राइज के इंचार्ज राजू सिंह 30 जन मजदूरों का का पेमेंट साडे चार लाख लेकर फरार, काकंसा थाने में शिकायत दर्ज




दुर्गापुरः ओम एंटरप्राइज के इंचार्ज राजू सिंह 30 मजदूरों का करीब साडे 4लाख का पेमेंट एक महीना का लेकर फरार हो गया 25 नवंबर को। ओम एंटरप्राइज की ओर से राजू सिंह को काफी तलाश की गई मगर उनका फोन बंद आ रहा है जिसके कारण ही 28 नवंबर ओम इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर लक्ष्मी यादव के भाई राजू कांत यादव ने कांकसा थाने में शिकायत की गई थी। पुलिस अभी तक राजू सिंह तक नहीं पहुंच पाई है राजकांत यादव ने पत्रकार से बात करते हुए यह जानकारी दी कि पुलिस आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द राजू सिंह को गिरफ्तार कर लेंगे मगर हम लोगों का कहना है कि 30 जन मजदूर अपना एक महीना का बकाया वेतन हम लोगों से मांग रहे हैं हम लोगों ने आश्वासन दिया है कि हम लोग दे देंगे राजू सिंह को मजदूरों के सामने ही हम लोगों ने चेक में साडे 4लाख दिए थे मजदूरों को पेमेंट करने के लिए मगर राजू सिंह ने कहा कि हम दे देते हैं। शाम को देने की बात थी मगर वह कोई बहाना बनाकर कहा कि सुबह दे देंगे सुबह जब देने की बात आई तो वह फरार हो चुका था। फोन नंबर बंद आ रहा था 2 दिन बाद फोन करने पर कहा कि हम दो-तीन दिन में आ जा रहे हैं तो मजदूरों का बकाया पेमेंट दे देंगे उसके बाद दिन से ही उसका मोबाइल बंद आ रहा है अभी तक बंद है। राज कांत यादव ने कहा कि वह बाबू नारा के बैंकिंग हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड मैं ओम एंटरप्राइज के नाम पर ठीका दारी करते हैं। कंपनी के द्वारा पेमेंट हम लोगों को मिल गई थी ।और हमने चेक के माध्यम से राजू सिंह को पेमेंट कर दिया था। कि मजदूरों को पेमेंट दे देने के लिए मगर अभी तक पेमेंट नहीं मिलने से मजदूर नाराज हैं। मोहन यादव ने बताया कि हम लोगों का एक महीना का पेमेंट लेकर राजू सिंह जो इंचार्ज है वह भाग गया है। वेतन की मांग को लेकर हम लोगों ने अपने ठेकादार को घेर कर विरोध प्रदर्शन किया है पेमेंट नहीं मिलने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है घर पर पैसा नहीं भेज पा रहे हैं यहां भी होटल में पैसा नहीं दे पा रहे हैं जिसके कारण होटल से बार-बार पैसा देने के लिए कहा जा रहा है वेतन नहीं मिलने को लेकर काफी समस्या में हम लोग हैं वही चंद्र यादव ने भी बताया हम लोगों को पैसा नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रही है खाने पीने में। हम लोगों के सामने ही लक्ष्मीकांत यादव के भाई राजू कांत यादव ने उस इंचार्ज को पैसा दिया था हम लोगों का वेतन देने के लिए मगर वह लेकर फरार हो गया। शिकायत की गई है मगर अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है कि कहां पर है। सभी मजदूरों ने ही पेमेंट नहीं मिलने पर आक्रोश जताया है। राजू कांत यादव ने बताया कि राजू सिंह करीब 1 साल से हम लोगों के यहां काम कर रहा है वह यहां का इंचार्ज था मजदूरों का हम लोग कंपनी से पैसा मिलने पर राजू सिंह को ही हाथ में दे देते थे और वही पेमेंट करता था मगर क्या हुआ कि इस तरह की हरकत कर पैसा लेकर भाग गया और कहा कि राजू सिंह बिहार के गोपालगंज जिला के झाझावा थाना अंतर्गत करास घाट गांव का रहने वाला था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता