रानीगंज-उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला अन्तर्गत नवादा जेलनपुर निवासी 28 वर्षीय राबिन सिंह साइकिल पर 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए निकले हैं.इस क्रम में शुक्रवार वह जब रानीगंज पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया.इस मौके पर रोबिन सिंह ने बताया कि शिक्षा समाप्त करने के बाद उनके मन में भगवान शिव के प्रति एक आस्था जगी और उन्होंने निर्णय किया की भगवान शिव के 12 शिवलिंगों के दर्शन के साथ चारों धाम की यात्रा करेंगे, वह भी साइकिल से. इसके लिए उनके घर वालों ने भी उत्साहित किया .उन्होंने कहा कि अगर मन में शक्ति है तो सभी का सहयोग मिलता है. उन्होंने बताया कि प्रथम शिव दर्शन बनारस के बाबा विश्वनाथ का किया . उसके बाद झारखंड के देवघर के बाबा बैजनाथ का दर्शन कर आज रानीगंज पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि पूरी, रामेश्वरम, द्वारका ,बद्रीनारायण यह चारों धाम है. उन्होंने उम्मीद जताई कि 6 महीने के अंदर वह यह यात्रा पूरी कर लेंगे.उन्होंने बताया कि जब बद्री विशाल का दरवाजा मार्च में खुल जाएगा तब वहां पंहुचेगे, फिर और आगे बढेंगे . उन्होंने कहा कि उनका सफर ईश्वर कृपा पर है . उनके अंदर जज्बा है दर्शन के साथ वह यह लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि हमारा देश हमारा झंडा हमारा तिरंगा एक है हम सब एक हैं. उन्होंने अपनी यात्रा को 5 दिसंबर से शुरू किया है. प्रत्येक दिन 80 किलोमीटर का यात्रा पूरी करते हैं. मैं मानता हूं, भ्रमण दर्शन तीर्थ यात्रा के लिए धन की जरूरत नहीं है मन में हौसला हो वह आगे बढ़ सकता है. रात्रि में शाम लगभग 5:00 बजे तक वह यात्रा करते हैं और किसी धर्मशाला अथवा लोगों के सहयोग जहां मिले वह वहां ठहर जाते हैं.









0 टिप्पणियाँ