11 वर्ष पहले टीएमसी नेता रोबिन काजी के हत्यारा सीपीएम कार्यकर्ता अरविंद बाउरी उर्फ दीनू को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा




आसनसोल : बीते 4 अप्रैल 2011 को चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी उम्मीदवार प्रभात चटर्जी जमुड़िया के बारूल गांव प्रचार करने के लिए गए थे। इस दौरान उनके के ऊपर हुए सीपीएम कार्यकर्ताओं ने घेर कर हमला कर दिया। हमले के दौरान बचाने गए रोबिन काजी को सीपीएम नेता अरविंद बाउरी उर्फ दीनू के नेतृत्व में पीट-पीटकर मार दिया गया था।जिसकी केस अदालत में चल रही थी। बुधवार को आसनसोल अदालत की जज सरना सेन प्रसाद ने सीपीएम कार्यकर्ता अरविंद बाउड़ी उर्फ दीनू को टीएमसी नेता रोबिन काजी के हत्या का दोषी पायी। उन्होंने रोबिन काजी के हत्या के जुर्म में अरविंद बाउरी उर्फ दिनू को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही ₹10000 का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने के एवज में 6 महीना का अतिरिक्त कारावास का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में सरकारी वकील बिनानंद चटर्जी ने कहा कि इस मामले में कुल 17 लोगों ने गवाह दिया। उनलोगों ने यह कहा कि रॉबिन काजी को कुचल कुचल कर मारा गया था। कोर्ट ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर उम्र कैद की सजा सुनाई है। इस मामले में कुल 24 आरोपी थे। जिसमें 2 लोग मर चुके हैं। 21 आरोपियों को लोगों को कोर्ट ने दोषमुक्त पाया है। जिसने सीपीएम नेता मनोज दत्त भी हैं। वही अरविंद बाउरी उर्फ दिनू को उम्र कैद की सजा हुई है। 

गौरतलब है कि इस घटना के बाद तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी रोबिन काजी के घर पहुंची थी। उनके परिजनों को आश्वासन दिया कि कातिलों की जल्द पकड़ा जाएगा एवं न्याय मिलेगा। ममता बनर्जी ने रोबिन काजी के पुत्र सोहेल काजी को नौकरी देने का आश्वासन भी दिया था। वर्तमान में सोहेल काजी नौकरी कर रहा है। आज के इस फैसले पर रोबिन काजी की पत्नी लतिका काजी ने कहा कि हमें इस दिन का इंतजार था। हालांकि हमें न्याय मिलने में 11 साल लग गए।लेकिन हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन