पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 10 रुपए के अधिक ड्रग्स खरीदने पर दोस्त की हत्या...



सिलीगुड़ी-उत्तरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक 20 वर्षीय युवक को उसके दोस्त ने कथित तौर पर 10 रुपये से अधिक के लिए पत्थर से कुचल कर मार डाला।

पुलिस ने गुरुवार को कहा कि “रामप्रसाद साहा, का शव बैकुंठपुर के जंगल में मिला था।


पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान, यह पाया गया कि साहा नशे का आदी था और मादक द्रव्यों के सेवन की अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए नियमित रूप से जंगल जाता था।

उन्होंने कहा कि वह सोमवार को अपने दोस्तों “सुब्रत दास, (22) और “अजय रॉय,(24) के साथ जंगल गया था, ये सभी नशे के आदी हैं।


नशे की हालत में साहा ने पाया कि उसके पास पैसे नहीं हैं और फिर उसने सुब्रत से और ड्रग्स खरीदने के लिए 10 रुपये मांगे।


पुलिस ने कहा कि जल्द ही, लड़ाई छिड़ गई और “सुब्रत,ने कथित तौर पर पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी मेट्रो पुलिस की असीघर चौकी के अधिकारियों ने बुधवार रात सुब्रत और अजय को गिरफ्तार किया, जिसके बाद मामला सुलझा।पुलिस ने कहा कि वह पूरे प्रकरण में “अजय, की भूमिका की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल