रानीगंज-माँ जगतधात्री जिनकी पूजा भारतीय राज्यों पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में की जाती हैं .जगद्धात्री मां के तेज स्वरूप की पूजा की जाती है. कहते है की इस त्यौहार की शुरुवात रामकृष्ण की पत्नी शारदा देवी ने रामकृष्ण मिशन में की थी. वे भगवान के पुर्नजन्म में बहुत विश्वास रखती थी.इसकी शुरुवात के बाद इस त्यौहार को दुनिया के हर कोने में मौजूद रामकृष्ण मिशन में मनाया जाने लगे, और उसी प्रकार पश्चिम बंगाल में भी इस पूजा को काफी धूमधाम के साथ अलग-अलग शहरों में मनाया जाने लगा. इसी क्रम में रानीगंज शहर के बुजीर बांध में भी पिछले 2 वर्षों से इस पूजा का आयोजन हो रहा है. वहीं बड़ा बाजार स्तिथ ए बी सी डी क्लब द्वारा भी वर्षो से जगधात्री पूजा का आयोजन की जाती रही है.इस वर्ष भी आसनसोल नगर निगम के 93 नंबर वार्ड अशोक पल्ली के बुजीर बांध तथा बड़ा बाजार में जगधात्री पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया, मंगलवार की रात को वार्ड पार्षद आलोक बोस ने दीप प्रज्वलित कर पंडाल का उद्घाटन किया. पूजा के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया . इस मौके पर पार्षद के साथ पूर्व पार्षद और तृणमूल नेता कंचन तिवारी, बापी चक्रवर्ती, साधन सिंह आदि मौजूद रहे. पूजा आयोजकों ने कहा कि चार दिनों तक पूजा मंडप में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे. पूजा पंडाल की साज-सज्जा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही है.












0 टिप्पणियाँ