जामुड़िया-जामुड़िया थाना अन्तर्गत श्रीपुर फाड़ी इलाके में गुरुवार को दिन दहाड़े साढ़े ढाई बजे के आसपास एचडीएफसी बैंक के दो कर्मीयों के साथ मारपीट कर एक लाख रुपए छिनतई करने के आरोपी सहबूल उर्फ मिथून अली, मोहम्मद सोनु तथा मोहम्मद नौशाद को श्रीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया.ज्ञात हो कि आसनसोल एच डीएफसी शाखा के कर्मी राज कुमार सिंह अपने सहयोगी सोमेन राॅय के साथ एक ग्राहक से एक लाख रुपया कलेक्शन बाइक लेकर आसनसोल से रानीगंज की तरफ दूसरे ग्राहक के पास जा रहे थे. जाने के क्रम में निघा नीचे सेन्टर निवासी मौहम्मद सोनु नामक व्यक्ति वहां बगैर इनडीकेटर एवं बगैर हॉर्न दिये बैंक कर्मी के बाइक के समीप आ गया . इसी बात को लेकर उनका दोनों के साथ कहासुनी हो गई .इसके उपरांत मौहम्मद सोनु ने अपने तीन और सहयोगी मौहम्मद नौशाद मौहम्मद सहबुल एवं मौहम्मद मिठुन को बुलाकर बैंक कर्मी के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया ओर उनसे एक लाख रुपये छीन कर फरार हो गए. दोनों ने श्रीपुर फांड़ी में जाकर इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

0 टिप्पणियाँ