रांनीगंज शहर से निकले पानी की वजह से हो रही फसल नष्ट




रांनीगंज-रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत के बल्लभपुर, नुपुर और कुमर बाजार मौजा के कृषि भूमि पर रानीगंज शहर से निष्कासित पानी बहने से बड़ी मात्रा में फसलों को नष्ट कर चुका है.वहीं करीब 2000 बीघा कृषि भूमि पानी से तबाह हो गई है. कृषकों का कहना है कि नालों की ठीक से मरम्मत नहीं होने के कारण ही ऐसा हुआ है. मंगलवार को क्षेत्र के करीब 100 किसानों ने इस समस्या को लेकर प्रखंड विकास अधिकारी से मुलाकात की. ‌ किसानों ने अपनी समस्याओं से अधिकारी से अवगत कराया.रांनीगंज बीडीओ अभिक बनर्जी ने बताया कि रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में 6 किमी जल निकासी की नाली है, जल निकासी के लिए नहर की गहराई बढ़ाने के लिए साढ़े चार किमी नहर के निर्माण के लिए 70 लाख रुपए खर्च की गई है . माटिर सृष्टि परियोजना के आईपी संभाग की बर्दवान शाखा को ड्रॉप गेट के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को पहले ही सूचित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस उपाय से समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा. निकासी व्यवस्था के लिए आसनसोल नगर निगम को भी अवगत करा दिया गया है. बीडीओ अभिक बनर्जी ने बताया कि इस नाले के विस्तार के लिए भी पश्चिम बर्दवान जिला परिषद द्वारा परियोजना पर काम किया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल