आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आसनसोल दक्षिण थाना द्वारा किया गया सेफ ड्राइव सेव लाइफ कार्यक्रम का आयोजन




आसनसोल: ट्रैफिक नियमों को मानकर सुरक्षित ड्राइविंग करते हुए जीवन बचाने के जागरूकता के लिए हर साल पुलिस प्रशासन के द्वारा सेफ ड्राइव सेव लाइफ जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। इसकी शुभारंभ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की थी। इसी के तहत गुरुवार को भी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आसनसोल दक्षिण थाना के द्वारा सेफ ड्राइव सेव लाइफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आसनसोल के बीएनआर  स्थित रविंद्र भवन में किया गया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांता आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों ने सेफ ड्राइव, सेव लाइफ पोस्टर का विमोचन किया। इसके बाद संगीत के माध्यम से ड्राइविंग करते समय ट्रैफिक नियमों क्या-क्या पालन करना है। इसके बारे में बताया गया। फिर उपस्थित अतिथियों ने अपने वक्तव्य के माध्यम से सेफ ड्राइव सेव लाइफ की महत्ता को बताया और इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग करने की अपील की।इस मौके पर नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि गर्मी, बरसात ठंड, बारिश हर वक्त पुलिसकर्मी आम नागरिकों के सुरक्षा को लेकर सोचते हैं। जब हम घर से सड़क पर निकलते हैं, तो पुलिसकर्मियों को हमेशा परिवार होती है कि हम सुरक्षित घर पहुंचे। वे लोग हेलमेट पहनने के लिए कहते हैं, तो उससे हमारा ही सिर का बचाव होगा। रफ ड्राइविंग करने से रोकने का कारण है कि हमारा ही जीवन बचेगा। इसलिए ड्राइविंग करने के समय हमेशा हमें ट्रैफिक नियमों को पालन करना चाहिए। वही पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्यमंत्री ने की थी। उसके बाद से  इस  अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक थाना के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। हम यदि ट्रैफिक नियमों को पुनः मानकर चलें तो दुर्घटना की ग्राफ में काफी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि हमें ट्रैफिक नियमों को लेकर सभी के बीच जागरूकता फैलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग करते समय हेलमेट पहनना, रफ ड्राइविंग ना करना, रेड ट्रैफिक के रेड लाइट लाईन के पीछे  खड़े होना इन तमाम छोटी छोटी चीजों पर ध्यान देनी होगी। इसके लिए उन्होंने सभी वाहन चालकों, नगर निगम एवं समाज के सभी वर्गों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल