रानीगंज-रानीगंज ग्रामीण क्षेत्र के तिराट ग्राम पंचायत में शनिवार को दुआरे सरकार परियोजना कैम्प संपन्न हुआ. यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया था. इस शिविर में तिराट गांव की दस संसदों के लगभग 352 लाभार्थी उपस्थित हुए. इस बार उनमें से अधिकांश ने इस दुआरे सरकार योजना में लक्ष्मी भंडार परियोजना के लिए आवेदन किया. जिसमें से 74 लोगों ने इस फॉर्म को जमा किया. .स्वास्थ्य साथी में लगभग 45 उपभोक्ताओं ने फार्म जमा किया
इसी प्रकार खाद्य साथी में 52 उपभोक्ताओं ने फार्म जमा किया. आधार कार्ड को मोबाइल से जोड़ा गया.कई लोगों ने यहां बैंक खाते खोले हैं,.लेकिन बिजली बिल माफी के लिए कोई उपभोक्ता नहीं आया. भूमि आवंटन या भूमि पट्टा के मुद्दों को लेकर शिविर में लगभग 15 लोग शामिल हुए थे. .उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने दुआरे सरकारी परियोजना के माध्यम से राज्य सरकार की 27 परियोजनाओं का लाभ सीधे उपभोक्ताओं को देने की पहल की है. उन विषयों को कोलियरी क्षेत्र के आम लोगों को इसका फायदा पहुंचाने के लिए पहले से ही चार शिविर किेए गए हैं. इस बार शिविर के पांचवें चरण में सुबह से ही लोगों की उपस्थिति देखी गई.हालांकि इस बार भीड़ काफी कम रही , क्योंकि लोग कैंप में पहले ही विभिन्न सुविधाएं ले चुके है . रानीगंज प्रखंड विकास अधिकारी , पंचायत समिति सभापति विनोद नोनिया, तिराट ग्राम पंचायत प्रधान लक्ष्मी हेम्ब्रम ने शनिवार को शिविर का उद्घाटन किया.









0 टिप्पणियाँ