रानीगंज-बीते 5 सितंबर को 90 नंबर वार्ड पार्षद शक्ति रूईदास के नेतृत्व में क्षेत्र के विवेकानंद समिति के युवा सदस्यों द्वारा पटल बाउरी नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को रानीगंज कुमार बाजार चुन भट्टी मैदान में संपन्न हुआ. खेल की शुरुआत में दो आदिवासी महिला फुटबॉल टीम ने एक प्रदर्शनी फुटबॉल मैच खेल कर खेल की शुरुआत की,एवं खेल का फाइनल मैच कुमार बाज़ार फेडरेशन क्लब और चपुई नेताजी संघ के बीच खेला गया, जिसमें नेताजी संघ तीन गोल से परास्त हुई, वहीं कुमार बाजार एफसी क्लब ने तीन गोल देकर जीत हासिल की.टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, विधायक तापस बनर्जी ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर उनकी सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित कर शुभेच्छा दी, दूसरी ओर खेल का सलाहकार रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष संदीप भालोटीया ने किया.इस अवसर पर दुर्गापुर के पार्षद धृति जालान बनर्जी,डिप्टी मेयर वशिमुल हक,एमआईसी दिवेन्दु भगत,बिमल बाजोरिया,हरि सोमानी,कमल लोहिया,सुशील गनेरीवाला,पार्षद राजू सिंह,अख्तरी खातून, मो शहजादा, ,शक्तिपद रुइदास आदि उपस्थित थे.










0 टिप्पणियाँ