आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से वार्षिक शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन






 रांनीगंज-चाचा नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर भारतवर्ष में मनाए जाने वाले बाल दिवस के दिन पुलिस प्रशासन की ओर से रानीगंज के राबिन सेन स्टेडियम में वार्षिक शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाना व रानीगंज ट्रैफिक गार्ड ने सोमवार को रानीगंज के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया . इस वार्षिक शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में रानीगंज थाना क्षेत्र के 14 वर्ष से कम, 17 वर्ष से कम आयु के 19 वर्ष से कम आयु के स्कूली छात्रों ने 27 स्पर्धाओं में कुल 215 प्रतिभागियों ने भाग लिया . लड़को में सीआरसोल राज हाई स्कूल के छात्र जबकि लड़कियों में ओल्ड एगरा हाई स्कूल के छात्रायों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मार्च पास्ट, तथा गुब्बारे उड़ाकर किया गया .जहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अभिजीत मुखर्जी, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी, रानीगंज थाना के प्रभारी सुदीप दासगुप्ता, ट्रैफिक प्रभारी चित्तोतोष मंडल, स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत तापस तिवारी आदि उपस्थित थे.इस खेल प्रतियोगिता का संचालन रांनीगंज रेफरीज एसोसिएशन के सदस्यों ने किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली