रानीगंज- रानीगंज बोरो अंतर्गत वार्ड नम्बर 36 के शिशु बागान स्टेडियम गली में एक मकान मालिक द्वारा भाड़े का घर देकर उसमें सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगो ने विरोध किया.खबर पाकर रांनीगंज पुलिस तथा स्थानीय वार्ड परिषद पहुंचे. मुहल्ले के लोगो ने बताया कि यहां पर रहने वाले एक व्यक्ति कुछ माह पूर्व अपने घर को भाड़ा में दिया, उक्त घर में बीते कुछ समय से बाहर के युवक युवितयाँ आते है,जब इसका।विरोध किया गया तो मकान मालिक उलटा लोगो को धमकाते हुए स्थानीय एक युवक की पत्नी बारे में गलत बाते कहा.उन्होंने बताया कि जब इसकी खबर पुलिस को गुरुवार को मिली तो उनके द्वारा दो युवक एवं युवती को पकड़ कर ले जाया गया,पर उन्हें सुबह छोड़ दिया गया. स्थानीय बाशिंदा संजय सिंह ने आरोप लगाया कि यहाँ चलाये जा रहे सेक्स का रैकेट का विरोध करने पर मेरे पत्नी के बारे में गलत बात कहा.स्थानीय लोगो ने कहा कि मकान मालिक इस घर को किसी परिवार को भाड़ा दे ,किसी युवक या युवती को न दें. वार्ड के पार्षद एवं रानीगंज बोरो प्रभारी दिवेन्दु भगत ने मामले की जांच पुलिस से करवाने की बात करते हुए लोगों से अपील किया कि अगर आरोप है तो सामूहिक हस्ताक्षर कर इसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराए. घटना स्थल। पर उपस्थित पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया कि हम लोग अपने दायरे में कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन उक्त मकान मालिक अथवा भाड़ेदार के विरुद्ध आरोप है तो उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करानी होगी.वहीं इस संबंध में मकान मालिक से बात करने की कोशिश।की गई,पर उन्होंने कुछ भो कहने से इनकार किया.


0 टिप्पणियाँ