आरपीएफ के प्रशिक्षण के दौरान आंसू गैस के गोले की ट्रेनिंग देते समय रेल पार के लोग हुए परेशान




आसनसोल : आसनसोल रेलपार स्थित कुरैशी मोहल्ला बबुआ तलाब, नूरानी मस्जिद समेत कई इलाकों में मंगलवार की देर शाम अचानक कहीं से जहरीली गैस फैलने लगी। गैस की वजह से इलाके के लोगों की आंखों से आंसू निकलने लगे तथा सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई लोग बेचैन होकर इधर-उधर भागने लगे। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर यह गैस कहां से आ रही है। यह कौन सा गैस है।इसको लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश था। कई लोगों का कहना था कि ऐसा नहीं होना चाहिए इसका पता नगर निगम और स्थानीय प्रशासन को लगाना चाहिए।आखिर 1 सप्ताह के दौरान दो बार ऐसी घटना हो गई। जिसके कारण कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। आज भी कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है।बच्चे उल्टी करने लगे हैं। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। वही 24 नंबर वार्ड की पार्षद फंसाबी आलिया ने कहा कि हमलोग गैस को खोजते खोजते पंपु तलाब तक गये।आरपीएफ संजीव कुमार से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि यहां आरपीएफ प्रशिक्षण चल रही है। जिसके दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं।जिसके कारण ऐसी घटना हो सकती है। फंसाबी आलिया ने बताया कि उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे उच्च अधिकारी से बात कर इस पर रोक लगाने का प्रयास करेंगे। फलसा भी आलिया ने बताया कि आसनसोल रेलपार क्षेत्र का आबोहवा में धुला है। जिसके कारण प्रशिक्षण के दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से यह धु्ंआ रेलपार क्षेत्र में चला जा रहा है और वहां के लोगों को परेशानी हो रही है। वही आरपीएफ के द्वारा आंसू गैस के प्रशिक्षण लेने के बात से लोग यह भी कयास लगाने लगे हैं कि आरपीएफ कोई बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी में है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन