सालानपुर-आसनसोल-चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर सालानपुर थाना क्षेत्र के देन्दुआ मोड़ में तेज गति से आ रही बस की चपेट में आने से सोमवार सुबह एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि चित्तरंजन से बर्धमान को जा रही बस ने देन्दुआ में एक महिला को कुचल दिया. जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला देन्दुआ पंचायत के नकरजोरिया निवासी है, जिनका नाम रेणुका बाउरी बताया जा रहा है, जो किराना दुकान से राशन का सामान लेकर रास्ता क्रॉस कर रही थी, तभी बस के नीचे आ गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की चीख-पुकार से बस तुरंत रुक गई. जिसके बाद महिला को बस के नीचे से निकाला गया.महिला का हाथ एंव पैर में गम्भीर चोट आई है. वहीं घटना की सूचना पाकर सालानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एंव घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया. घटना में शामिल बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने ले गई है, जबकि बस चालक एंव सहायक मौके से फरार हो गये.










0 टिप्पणियाँ