बर्नपुर सिख संगत की तरफ से एक कंबल वितरण का कार्यक्रम

सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

जरूरतमंद परिवारों को दिए गए कंबल





रानीगंज-शनिवार को बर्नपुर गुरुद्वारा ग्राउंड में बर्नपुर सिख संगत की तरफ से ठंड से बचने के लिए लोगों के बीच किए गए. कंबल वितरण इस कंबल वितरण डेप्युटी मेयर अभिजीत घटक एवं पार्षद सह तृणमूल राज्य नेता अशोक रूद्र ने कहा बर्नपुर सिख संगत अभी इस इलाके में बढ़ चढ़कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले रही है, काफी सराहनीय है. हम लोग चाहेंगे आगे भी इसी तरह बर्नपुर सिख संगत की तरफ से सामाजिक कार्यक्रम होते रहे. इसमें आसनसोल नगर निगम कि जब भी जरूरत पड़े बर्नपुर सिख संगत के लिए हम लोग तैयार हैं. बहुत ही अच्छा कार्य है. ठंड पड़ने से पहले ही जरूरतमंद लोगों के बीच में कंबल दिए जा रहे हैं. बर्नपुर सिख संगत की तरफ से जसविंदर सिंह घुमन ने कहा यह सब गुरु महाराज जी हम लोगों से सेवा करवा रहे हैं, क्योंकि हर सिख को सेवा करने का गुरु महाराज का हुक़्म है सेवा करना अपने कीरत कमाईयो से अर्थात जो कर्म करते हैं. उसी से यह सब कार्य सब बर्नपुर सिख संगत के सदस्यों ने मिलकर किया है. इसमें बर्नपुर स्त्री सतसंग सभा ने भी सहयोग किया है. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का हम लोग धन्यवाद करते हैं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम इस इलाके में होते रहेंगे. आज हमलोग ने तकरीबन 200 कंबल वितरण किया है. कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ,मेयर परिषद गुरदास चटर्जी, पार्षद गुरमीत सिंह ,तृणमूल श्रमिक नेता राजू आहलूवालिया बर्नपुर सिख संगत की तरफ से भजन सिंह, जसवंत सिंह, जसविंदर सिंह घुम्मन ,जसवीर सिंह ,हरदीप सिंह, त्रिलोक सिंह ,गुरमुख सिंह सूरी ,गुरदीप सिंह ,रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह, सुखबीर सिंह, चरणजीत सिंह ,चरण सिंह टिंकल सिंह स्त्री सत्संग सभा बर्नपुर अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता