चित्तरंजन-नये पेंशन योजना के खिलाफ चित्तरंजन रेलवे मेन्स कांग्रेस के तत्वावधान में आईएनटीटीयूसी एंव एनएफआईआर यूनियन के बैनर तले चिरेका श्रमिकों ने चिरेका रेल कारखाना जीएम गेट विरोध सभा का आयोजन किया, साथ ही जीएम गेट से चित्तरंजन डाकघर तक पैदल रैली निकाल कर पुराने पेंसन योजना को लागू एंव नये पेंशन योजना का निरस्त करने के नारा लगाते हुये सभी श्रमिकों ने राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड भेज कर नये पेंशन योजना को निरस्त कर पुराने पेंसन योजना को लागू करने की अपील की. श्रमिकों की मांग है कि नये पेंशन योजना को तत्काल रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किया जाये. इस दौरान श्रमिक संगठनों के शीर्ष नेता समेत सदस्य एंव श्रमिक मौजूद रहे.










0 टिप्पणियाँ