शिवपुर इलाके में चार दिनों से नल में पानी नहीं आने के कारण फ्री प्राईमरी स्कूल में भोजन निर्माण नहीं हुआ।




जामुड़िया - जामुड़िया विधानसभा के वार्ड संख्या 2 शिवपुर इलाके में बीते 4 दिनों से नल में पानी नहीं आने के कारण मंगलवार को स्थानीय महिलाओं ने अपने- अपने घरों के बाल्टी,हांडी लेकर जामुड़िया से दोमहानी जाने वाले मुख्य सड़क का घंटों अवरोध किया . जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई. ग्राम वासी मंजू बाऊरी ने बताया कि यहाँ पर पानी की समस्या आज से नहीं है, बल्कि कई सालों से है. यहाँ के आस-पास के सभी इलाकों के लोग ने यहाँ पर पानी की समस्या को लेकर कितने बार सड़क अवरोध किया गया है, ओर यहाँ के जो भी वार्ड पार्षद होते है वह यह कह कर चले जाते है ,कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जायेगा लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है. कुछ दिनों से नल में पानी नहीं आने के कारण लोगों को कई समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है. जिसके कारण आज फ्री प्राईमरी स्कूल में बच्चों के लिए जो खाना बनाया जाता है वह नहीं बन सका, उन्हें चुड़ा खिलाया गया. हमारे घरों मे पीने के लिए पानी तक नहीं है. खाना बनाने , स्नान करने के लिए, कपड़ धोने की पानी नहीं होने के कारण काफी असुविधा हो रही है,ओर बोरो द्वारा टैंकर से जो पानी सप्लाई किया जाता है वह यहाँ पर दिन के एक या दो बजे पहुँचती है,तब तक पानी के लिए तरसना पड़ता है. इस समस्या के कारण आज मजबूरन हम लोगों को सड़क पर उतना पड़ रहा है. मौके पर सुधा बाऊरी, रीना बाऊरी ने कहा कि उनके मुहल्ले में पानी की इतनी समस्या है,पर वार्ड पार्षद एक दिन भी इलाके में हमलोगों की कभी सुध लेने नहीं आती है.काफी देर पश्चात मौके पर पुलिस पहुँच कर लोगों को समझा बुझा कर प्रत्येक दिन दो टैंकर पानी देने के आश्वासन के बाद सड़क अवरोध हटाया गया.


जामुड़िया में लगभग सभी वार्डो में पानी की है समस्या


 जामुड़िया विधानसभा के वार्ड नम्बर 2 के क्षेत्र के इलाको मे दिन प्रतिदिन पानी की समस्या को देखा जा रहा है,यह सिर्फ इसी वार्ड की समस्या नहीं है .यहां के लगभग सभी वार्डो में पीने की पानी कि समस्या है,अक्सर पानी की मांग को लेकर कभी रास्ता अवरोध तो कभी बोरो में प्रदर्शन किया जाता रहा है,हालांकि इस समस्या के समाधान हेतु लाखो रूपये की लागत से वार्ड 2 नम्बर में चार बड़े वाटर रिजर्वर टैंक बनाये गये ओर सभी इलाको के क्षेत्रों मे पाईप लाईन विछाने का कार्य भी किया जा चुका है, लेकिन सालो बीत जाने के बावजूद भी उस पाईप लाईन में पानी नही पहुँच पाई है ,जिसके कारण यहाँ के लोगो को अक्सर मजबूरन सड़क पर उतरकर उन्हे सड़क अवरोध करना पड़ रहा है.


रास्ता अवरोध करने के पूर्व मुझे खबर देनी चाहिए-पार्षद


वार्ड नम्बर दो के पार्षद श्रावणी मण्डल का कहना है कि अगर ग्राम वासी को पानी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करना था तो पहले मुझे जानकारी देनी चाहिए थी,ग्रामवासी न तो मुझे और न ही आसनसोल नगर को ही जानकारी दिया.रही बात टैंकर द्वारा पानी प्रदान करने की तो रोज ही टैंकर द्वारा पानी सप्लाई की जाती है,आज ही किसी कारणवश पानी का टैंकर नहीं पहुंच पाई. वहीं उन्होंने ग्राम वासियों के द्वारा वार्ड में न पहुंचने की बात को गलत बताते हुए कहा कि वह रोजाना 365 दिन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक वह अपने वार्ड स्तिथ कार्यालय में मौजूद रहती है.श्रावणी मण्डल ने पानी की किल्लत के कारण स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील न बनने को लेकर अनभिज्ञता जाहिर किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली