रोटरी क्लब की तरफ से बाल दिवस पर छात्राओं को चॉकलेट तथा बिस्कुट प्रदान किए गए






 रानीगंज-सोमवार को बाल दिवस के अवसर पर रानीगंज के सीआरसोल राज हाई स्कूल में चलने वाली रांनीगंज हिंदी गर्ल्स में रोटरी क्लब की तरफ से छात्राओं को चॉक्लेट तथा बिस्कुट प्रदान की गयी . ज्ञात हो कि संस्था द्वारा इसके पूर्व इस विद्यालय के क्लास रूम के लिए पंखे तथा ट्यूबलाइट तथा छात्रायों को पठन पाठन सामग्री प्रदान किए गए थे.

इस मौके पर संस्था की तरफ से वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र झुनझुनवाला, विनय सिंह, नीतू सराफ, नेहा अंबानी, श्वेता बरनवाल,दीप्ति सराफ सवारी केजरीवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे.संस्था के अध्यक्ष केतन अंबानी ने कहा कि रोटरी क्लब की तरफ से निरंतर सेवा के कार्य किए जा रहे हैं , खासकर विद्यालय के विकास कि दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस हिंदी बालिका विद्यालय के छात्राओं की संख्या काफी है,ओर इस स्कूल के छात्रायों को पढ़ने के लिए जो बुनियादी सुविधा मिलनी चाहिए,उनसे भी उपेक्षित है,छात्रायों को मिड डे मील न मिलने के बावजूद भी उनमें पढ़ने का उत्साह है.उनका यह उत्साह कम न हो इस दिशा में रोटरी क्लब ऑफ रांनीगंज थोड़ा प्रयास कर रही है.बीते दिन बाथरूम के छत रिपेयर किये गए थे,पंखे एवं ट्यूब लाइट लगाए गये थे,कई डस्ट बिन प्रदान किये जायेंगे. हम लोगों का प्रयास है कि कमी को दूर किया जाए छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में किसी तरह की कोई असुविधा मत हो इसका ध्यान रखने का प्रयास हम लोग कर रहे हैं एवं ऐसे सेवा कार्य में संस्था के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं. विनय मेहता ने कहा कि रोटरी क्लब के रानीगंज शाखा के सभी सदस्य निरंतर सेवा काम में आगे रहते हैं, निशुल्क नेत्र ऑपरेशन एवं मेडिकल कैंप के साथ-साथ हर तरह के सेवा के कार्य हम लोग निरंतर कर रहे हैं. जिन स्कूलों में विद्यार्थियों को किसी चीज की जरूरत हो उसका ध्यान हम लोग रखते हैं एवं उनकी मदद करने का हर संभव प्रयास करते रहते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता