विधायक तापस बनर्जी द्वारा बड़ा बाजार रास्ता निर्माण का उद्घटान किया





रानीगंज-रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के अनुरोध पर बुधवार को रानीगंज के वार्ड नंबर 92 के एमजी रोड बड़ा बाजार के रास्ता निर्माण का कार्य शुरू किया गया. रानीगंज के विधायक और एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने इस कार्य का उद्घाटन किया. इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए तापस बनर्जी ने कहा कि रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन की तरफ से उन से अनुरोध किया गया था कि यह शहर का एक बेहद व्यस्त रास्ता है, और इस रास्ते पर काफी यातायात होता है. लेकिन रास्ते की हालत ऐसी नहीं है कि लोग सुरक्षित रूप से यातायात कर सकें. एडीडीए की तरफ से इस रास्ते के निर्माण के लिए 17 लाख रुपए से ज्यादा की राशि आवंटित की गई और आज से इस रास्ते के निर्माण का कार्य शुरू हो गया. उन्होंने बताया कि रात में इस रास्ते का निर्माण किया जाएगा, ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो. उन्होंने कहा कि इस बारे में ट्रैफिक विभाग के प्रभारी चितत्तोश मण्डल से भी उनकी बात हो गई है, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखते हुए इस रास्ते का निर्माण कराया जा सके उन्होंने लोगों से भी रास्ते के निर्माण के समय सहयोग करने की अपील की इस मौके पर रानीगंज के विधायक प्रतिनिधि संजय बाजोरिया, पार्षद मुजम्मिल शहजादा, ज्योति सिंह, क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय खैतान,पूर्व पार्षद कंचन तिवारी आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात