तृतीय श्रेणी के छात्र के छुट्टी के पश्चात घर न लौटने पर अभिभावकों ने किया स्कूल के बाहर हंगामा







रानीगंज-रानीगंज के मंगलपुर इलाके में स्थित एसकेएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को एक छात्र के परिजनों ने जमकर बवाल काटा .मिली जानकारी के अनुसार जामुड़िया के चांदा इलाके के चपुई का रहने वाला तारकनाथ पॉल के पुत्र कक्षा तृतीय श्रेणी के छात्र आयुष्मान पॉल आज स्कूल तो आया था लेकिन स्कूल की छुट्टी के बाद कई घंटों तक भी जब यह छात्र अपने घर नहीं पहुंचा तो नाराज परिजनों ने स्कूल में आकर काफी हंगामा मचाया .आरोप है कि इन्होंने स्कूल के मुख्य गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और स्कूल के प्रिंसिपल संदीप कुमार सिन्हा के साथ धक्कामुक्की भी की. घटना की सूचना पाकर पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस आईसी मानव घोष के नेतृत्व में स्कूल परिसर में पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया. इसके साथ ही स्कूल परिसर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू हुई, ताकि लापता बच्चे का कोई पता चले, लेकिन काफी देर तक भी जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो परिजन काफी चिंतित हो गए. आखिरकार कुछ घण्टे पश्चात उसके कक्षा के ही एक सहपाठी के पिता उसे देख कर लापता बच्चे को रानीगंज के राजबाड़ी इलाके में चल रहे सर्कस मैदान में देखकर पुलिस को खबर दिया. बताया जा रहा है कि यह बच्चा स्कूल छुट्टी होने के बाद स्कूल बस में ना बैठकर राजबाड़ी में सर्कस देखने चला गया था जब पुलिस ने बच्चे के परिजनों को जानकारी दी कि बच्चे का पता चल गया है तब इनका गुस्सा शांत हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल