कार्तिक पूर्णिमा के संध्या पर श्री हनुमान मंदिर में भजन संध्या का आयोजन







 रानीगंज- कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रानीगंज के लगभग डेढ़ सौ वर्ष प्राचीन बड़ा बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान चालीसा संघ द्वारा धूमधाम से भजन संध्या का आयोजन किया गया .इस अवसर पर श्री हनुमान प्रभु का भव्य श्रृंगार किया गया, वहीं दूसरी ओर पूजन हवन के अलावा भंडारा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दुर्गापुर श्याम मंदिर के भजन गायक बिट्टू अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, रानीगंज के अजीत विश्वास, श्वेता झुनझुन , जूली खंडेलवाल, जयप्रकाश बर्मन द्वारा प्रस्तुत भजनो से श्रोतागण झूम उठे . श्री हनुमान चालीसा संघ के प्रमुख ओमप्रकाश बाजोरिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान प्रभु के मंदिर में भव्य आयोजन किया जाता है ,वैसे तो यह कार्यक्रम सारा दिन रहता है परंतु इस बार चंद्रग्रहण होने के कारण दिनभर मंदिर के कपाट बंद रहे एवं संध्या भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि इस मंदिर में विराजे मारुति नंदन काफी जागृत है एवं सच्चे मन से मांगने वाले की मन्नत पूरी करते हैं, यही वजह है कि इस मंदिर में दिन प्रतिदिन इस मंदिर के प्रति दिन प्रतिदिन लोगों की असीम आस्था बढ़ती जा रही है. हजारों की संख्या में भक्तों का आगमन हुआ है .आयोजन को सफल बनाने में श्री हनुमान चालीसा संघ के विमल बाजोरिया, राजकुमार नंगलिया, दीपक कुमार सिंह, विनोद मोदी, विश्वनाथ विश्वकर्मा ,राजीव बाजोरिया, मंदिर के पुजारी श्री विद्या भूषण पाठक ,जय प्रकाश पाठक, मंदिर के प्रमुख पवन पुरोहित सहित अन्य भक्तों की अहम भूमिका रही.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता