अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा इंटर स्कूल सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन




 रानीगंज -अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पूरे वर्ष भर आयोजित कार्यक्रम के तहत बुधवार को संस्था के प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्देश पर रानीगंज इंटर स्कूल सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन रानीगंज के श्री सीताराम जी भवन में की गई .इस प्रतियोगिता में रानीगंज के 10 हाई स्कूलों के 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. संस्था के अध्यक्षा आशा टोडानी ने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था द्वारा लगातार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. इसका उद्देश्य छात्राओं का शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके बौद्धिक विकास एवं समाज के प्रति उनके नैतिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना है इसकी जानकारी दी जा रही है.इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने गीत ,संगीत, नृत्य चित्रांकन एवं कविता पाठ तथा लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लिए. इन छात्राओं के द्वारा नृत्य संगीत की प्रस्तुति से उपस्थित अथितियों का मन प्रसन्न हो उठा. संस्था की तरफ से पूनम सतनालिका, रेनू केजरीवाल, पूनम भालोटीया, अनीता अग्रवाल, सुमन झुनझुनवाला सहित सं अन्य पदाधिकारियों ने प्रतियोगियों को स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किया.कार्यक्रम में निर्णायक मंडली के सदस्यों में बासंती देवी गोयनका मंदिर की शिक्षिका राजकुमारी मिश्रा, एवं कृति सिंह ने बताया कि छात्राओं ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है इनकी प्रतिभा को विकसित करना काफी जरूरी है .इस तरह के कार्यक्रमों के द्वारा ताकि भविष्य में शिक्षा के साथ-साथ कलाकार के रूप में भी भविष्य बनाया जा सकता है, ऐसे विद्यार्थियों का सहयोग करना काफी जरूरी है. इस अवसर पर एस एंड एस डांस एकेडमी की निदेशिका संगीता चट्टाराज ने भी कार्यक्रम की सराहना की.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली