बालू ढुलाई बंद करने की मांग पर भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पाल ने किया धरना प्रदर्शन, कहा बालू ढलाई बंद हो नहीं तो भाजपा कार्यकर्ताओं के शरीर से ऊपर से निकले अवैध बालू ट्रक




आसनसोल : बीते मंगलवार की रात ओवरलोडिंग बालू से लदे डंपर से हुए दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। इसको लेकर आसनसोल शिल्पांचल में राजनीतिक माहौल गरमा गई है। विपक्षी दल राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर हमलावर हो गए हैं। इसी कारण आसनसोल दक्षिण विधानसभा की भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पाल ने शुक्रवार चित्रा मोड़ पर धरना प्रदर्शन कर इस दुर्घटना पर विरोध जताई। इस दौरान विधायिका ने काला झंडा लेकर अपना विरोध जताया। इस धरना प्रदर्शन को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल तैनात थी। इसके पहले अग्निमित्रा पाल ने मृतक बिट्टू सिंह के घर गई। वहां उन्होंने बिट्टू सिंह के परिजनों से मुलाकात कर इस दुर्घटना पर अफसोस जताई। अग्निमित्रा पाल ने बिट्टू सिंह के माता-पिता से मिलकर उन्हें ढ़ड़ास बंधाया और उनके साथ खड़े रहने की आश्वासन दी। इसके बाद चित्रा सिनेमा हॉल के पास पहुंची और धरना प्रदर्शन पर बैठ गई। इस दौरान उनके साथ प्रशांत चक्रवर्ती, परिमल पाल, अमित गोराई, इबरार अहमद, बाप्पा चटर्जी के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर अग्निमित्र पाल ने कहा कि ओवर लोडिंग अवैध बालू ढुलाई के कारण हमारे विधानसभा क्षेत्र के दो भाइयों की जान चली गई। यह बेहद अफसोस जनक घटना है। बाढ़ के नाम पर दामोदर नदी तलहटी को सफाई की जा रही है। जबकि इस इलाके में बाढ़ नहीं आती है। इसके नाम पर दामोदर नदी की बालू की लूट हो रही है। इस लुट में तृणमूल कांग्रेस के 99% नेता और पुलिस थानाओं की भागीदारी है। उनके मिलीभगत के कारण यह लूट हो रही है। उन्होंने कहा कि दामोदर नदी से लूट हो रही बालू रियासीह इलाकों में रात 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक चल रहा है। जिसके कारण यदि आम नागरिकों को हार्टअटैक हो जाए या प्रेगनेंसी केस हो। वे लोग अस्पताल नहीं पहुंच सकते हैं। क्योंकि बालू से भरे लदे डम्परों का इस तरीका का जाम हो जा रहा है कि लोगों का आवागमन बंद हो जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इस कार्य का तीव्र विरोध करती है। हमारी मांग है कि रिहायशी इलाकों से बालू ढुलाई का कार्य बंद किया जाए। इस बालू ढुलाई के कारण लोगों की जान जा रही है। आज जो हमारे दो भाई असमय काल के गाल में समा गए हैं। वे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। उनसे मिलने के लिए मंत्री महोदय नहीं गए। छूट भैया नेता गए। ये लोग थाने में जाकर उनकी जान की कीमत ₹6 लाख लगा रहे हैं। मैं उनके घर गई थी। उनके घर में बुढ़े माता-पिता हैं। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनकी पत्नी भी नहीं है। क्या एक जिंदगी की कीमत ₹6 लाख है। इस धंधा से तृणमूल कांग्रेस के नेता लाखों लाख रुपया कमा रहे हैं। यह ठीक नहीं है। अग्निमित्रा पाल ने कहा कि इस रूट से भारतीय जनता पार्टी बालू ढुलाई का कार्य नहीं होने देगी। यदि बालू ढुलाई का कार्य हुआ, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के शरीर पर से गाड़ी चला कर वहां ढुलाई करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता