आसनसोल : आसनसोल नगर निगम संख्या 41 के पार्षद रणबीर सिंह उर्फ जीतू ने एक बार फिर अटवाल मामला पत्रकारों के सामने उठाया। उन्होंने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वे बोर्ड मीटिंग के दौरान टैक्स और अटवाल मामले को उठाए थे। क्योंकि वे लोग बोर्ड मीटिंग में मुद्दा उठाने के लिए ही जाते हैं। मिठाई खाने के लिए नहीं। उन्हें मुद्दे उठाने से कोई नहीं रोक सकता। मेयर ने 22 सितंबर को कोलकाता बाजार के आउटलेट को बंद कराने का पत्र साउथ थाना प्रभारी को लिखा था। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं ली। इस मामले को उन्होंने मंत्री मलय घटक को भी अवगत करवाया है। उन्होंने कहा कि लोग परिसेवा चाहते हैं। लेकिन टेस्ट देना नहीं चाहते। 10 साल पहले 300 वर्ग मीटर का प्लान पास करवाया। आज वे 3000 वर्ग मीटर पर घर बना लिए हैं और वे टैक्स देने के नाम पर नगर निगम को ठेंगा दिखा रहे हैं। लेकिन मेयर विधान उपाध्याय ऐसे लोगों पर एक्शन लेंगे। जब वे एक्शन लेंगे तो रिएक्शन में लोग टैक्स देने के लिए लाइन में दिखेंगे। जो लोग टैक्स नहीं दे रहे हैं। वह गरीबों के पेट पर लात मार रहे हैं। क्योंकि नगर निगम में टैक्स का आया पैसे से ही गरीबों की परिसेवा दी जाती है। लेकिन यह विश्वास है कि मेयर विधान उपाध्याय और मंत्री मलय घटक जब तक रहेंगे अवैध निर्माण पर रोक अवश्य लगेगा।


0 टिप्पणियाँ