रांनीगंज-सामाजिक संस्था रानीगंज फाउंडेशन की तरफ से रानीगंज के तार बांग्ला में एक कार्यक्रम के जरिए उनके वेबसाइट का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन समारोह में असगर खान आलम संस्था के तमाम सदस्यों के साथ उपस्थित थे . इस वेबसाईट को लेकर संस्था के संस्थापक आसिफ सरफराज ने बताया कि रानीगंज फाउंडेशन को रानीगंज में तो लोग जानते हैं लेकिन दुसरे क्षेत्रों के लोगों को भी इस संस्था के बारे में जानकारी हासिल हो इसके लिए इस वेबसाइट को बनाया गया है . इससे किसी को भी अगर किसी चीज की जरूरत है वह वेबसाइट पर पोस्ट कर सकता है जिसे देखकर रानीगंज फाउंडेशन के सदस्य खुद उनसे संपर्क करेंगे और उनकी यथासंभव मदद की कोशिश करेंगे .आसिफ ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य है जो छात्र पारिवारिक आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं उनको फिर से पढ़ने में मदद करना है .उनका कहना था कि विशेषकर कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र विभिन्न कारणों से पढ़ाई छोड़ देते हैं ,ऐसे छात्रों को फिर से पढ़ने मैं मदद करना ही रानीगंज फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है .इस वक्त उनके संगठन के पास 80 ऐसे छात्रों की सूची है जो किन्ही कारणों से पढ़ाई छोड़ चुके थे लेकिन फिलहाल फाउंडेशन द्वारा उनको फिर से पढ़ाई जारी रखने में मदद की जा रही है.











0 टिप्पणियाँ