स्वर्गीय माणिक उपाध्याय, पप्पू उपाध्याय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में कोलकाता कस्टम ने मारी बाजी






बाराबनी-बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के तत्वावधान पानुरिया फुटबॉल मैदान में शनिवार राज्य स्तरीय स्वर्गीय माणिक उपाध्याय, पप्पू उपाध्याय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में कोलकाता कस्टम एफसी टीम ने मारी बाजी। शनिवार राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रैंड फाइनल मुकाबले में कोलकाता कस्टम टीम ने आरियन एफसी(कोलकाता) टीम को ट्राई बेकार के माध्यम से हरा कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यो की टीम ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में बिजेता कोलकाता कस्टम टीम को एक कप, 1 लाख रुपये एवं उपविजेता ने आरियन एफसी(कोलकाता) टीम को एक कप, 75 हजार रुपये नगद समेत अन्य पुरस्कार दिया गया। वही मेन ऑफ द मैच रहे दीपक कुमार को रजत को सोने की चैन दे कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मंच से पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी रघु नंदी एंव पूर्व खिलाड़ी व रेफरी चित्तरंजन दास मजूमदार को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। खेल का उद्घाटन बीते रविवार आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय एवं बराबनी ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष असित सिंह ने स्वर्गीय पप्पू उपाध्याय के फोटो पर माल्यार्पण कर खेल का शुभारंभ किया था। टूर्नामेंट फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय, बंगाला फिल्म अभिनेता अंकुश हाजरा, अभिनेत्री तानिया कर, जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह, नगर निगम उपमेयर वाषिमुल हक, बाराबनी तृणमूल कांग्रेस युवा नेता मुकुल उपाध्याय, प्रखंड तृणमूल अध्यक्ष असित सिंह, प्रखंड बीडीओ पार्थो प्रतिम सरकार, बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष असित सिंह, एडीसीपी हीरापुर सीआई शिवनाथ पाल, बाराबनी थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल सहित मंच पर जिला परिषद कर्माध्यक्ष पूजा मडी, बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष माला बाउरी, समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। टूर्नामेंट फाइनल में भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली