भाजपा नेता एसएन लाम्बा का निधन भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर



आसनसोल : भाजपा के वयोवृद्ध नेता सुरेंद्रनाथ लांबा का निधन गुरुवार कि शाम इलाज के दौरान कोलकाता में हो गई। उनकी अंत्येष्टि शनिवार को कोलकाता में की जाएगी। वे अपने पीछे अपनी पत्नी और एकमात्र बेटी को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहती है। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। इस मौके पर शोक प्रकट करते हुए प्रदेश नेता पवन सिंह ने कहा कि  एसएन लाम्बा के निधन से आसनसोल जिला भाजपा को काफी क्षति हुई है। वे भाजपा के अभिभावक के समान थे। उन्हें लोग आसनसोल का आडवाणी भी कहते थे। पवन सिंह ने कहा कि वे दो बार लोकसभा चुनाव भी लड़े थे। आसनसोल जिला के अध्यक्ष भी रहे। बर्न स्टैंडर्ड कंपनी के मजदूरों के लिए भी उन्होंने संघर्ष किया। भाजपा की स्थापना काल से ही भाजपा के सदस्य रहे। वृद्धावस्था में भी भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए अपना समय दिया।भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली