रांनीगंज- रानीगंज के 36 और 88 नंबर वार्ड इलाकों में मेयर विधान उपाध्याय ने दो और रास्तों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया सोमवार को किया. इस मौके पर उनके साथ उपमेयर वसीम उल हक 36 नंबर वार्ड के पार्षद दिव्येंदु भगत, 88 नंबर वार्ड के पार्षद नेहा साव, राजू सिंह, अख्तरी खातून, रानीगंज बोरो के अभियंता कौशिक सेन गुप्ता, टीएमसी नेता सदन कुमार सिंह,वरिष्ठ पत्रकार एवं त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ डी पी बरनवाल,मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश जयसवाल, विनोद गुप्ता,मन्नू यादव,रेखा महतो आदि उपस्थित थे. दोनों ही स्थानों पर नारियल फोड़कर और भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया गया. इस मौके पर 88 नंबर वार्ड में कुछ महिलाओं ने विधान उपाध्याय के स्वागत में उन पर फूलों की बारिश की,वहीं 36 नंबर वार्ड में महिलाओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया ज्ञात हो की 36 नंबर वार्ड के रास्ते के निर्माण के लिए 11 लाख तो वहीं 88 नंबर वार्ड के रास्ते के निर्माण के लिए ₹10 लाख मुहैया कराए गए हैं . कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य पेश करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे बंगाल का जिस तरह से सर्वांगीण विकास हुआ है ,रानीगंज भी उससे अछूता नहीं है. रानीगंज के हर वार्ड में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तीव्र गति से विकास हो रहा है ,और वह दिन दूर नहीं जब रानीगंज भी एक बेहद आधुनिक शहर में तब्दील हो जाएगा. 36 नंबर वार्ड के पार्षद और आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत ने कहा कि जबसे ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी है उन्होंने जाति धर्म की परवाह किए बगैर आम जनता के विकास के लिए सोचा है और वह दिन-रात उसी में लगी रहती है. उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ धर्म की राजनीति करती है और धर्म के नाम पर वह लोगों को आपस में तोड़ती है. उन्होंने सभी से भाजपा के इन मंसूबों को नाकामयाब करने की अपील की . 88 नंबर वार्ड के पार्षद नेहा साव ने उनके वार्ड में रास्ते के प्लान को पास करने के लिए मेयर विधान उपाध्याय को धन्यवाद दिया और कहा कि ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए जिस तरह से यहां पर विकास कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है और आगे भी इसी तरह से सभी के लिए काम किया जाएगा .उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वह ममता बनर्जी के हाथों को मजबूत करें और 2024 के आम चुनाव में ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री बनाएं.











0 टिप्पणियाँ