एक टैंकर के नीचे आने से 25 वर्षीय नौजवान युवक की मौत

टैंकर के पहिए के नीचे सिर कुचला





रानीगंज-मंगलपुर ओवरब्रिज पर चक्रमबाटी से सटे क्षेत्र में एक बार फिर 25 वर्षीय युवक को रानीगंज जाते समय एक टैंकर ने कुचल दिया. युवक की शिनाख्त चक्रमबाटी के रहनेवाले बादल पासी के रूप में हुई. राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर सड़क मरम्मत कर रहे श्रमिको ने इस घटना को देखा और इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी.अंडाल थाना की पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक द्वारा टैंकर से ओवरटेकिंग करने के क्रम में टैंकर में युवक के बाइक का हैंडल फंस गया और वह टैंकर के नीचे जा पहुंचा.तेज रफ्तार वाले टैंकर के पिछले पहिये ने युवक का सिर ही कुचल दिया. इस घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग का दुर्गापुर से जाने वाले एक रास्ता करीब 15 मिनट तक अवरुद्ध रहा. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं, और पूरे मामले की जांच फिलहाल चल रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन