24 घन्टा के पश्चात भी कारखाना प्रबन्धन द्वारा स्थानीय युवको को नोकरी प्रदान करने को लेकर पहल न करने पर पुनः विरोध प्रदर्शन




 जामुड़िया - बीते दो दिनों पुर्व जामुड़िया के इकड़ा औधोगिक क्षेत्र शेखपुर स्थित केलेस्टर कारखाना में स्थानिय लोगों को नौकरी देने मांग को लेकर कारखाना गेट के समक्ष आईएनटीटीयुसी के बैनर तले पुनः विरोध  प्रदर्शन किया गया. आईएन्टीटीयूसी नेता ने बताया कि कारखाना के अधिकारी से बीते दिन इस विषय में बातचीत करने के दौरान यह कहा गया था कि हमे चौबीस घंटों की मोहलत दें, लेकिन वह समय बीत जाने के बाद भी प्रबन्धन द्वारा कोई भी निर्णय नहीं लेने के कारण गुरुवार की सुबह फिर से कारखाना गेट के समक्ष् जोरदार  प्रदर्शन कर गेट के सामने धरना दिया गया . जामुड़िया आईएनटीटीयुसी ब्लाक एक अध्यक्ष प्रभात बनर्जी ने कहा कि नये तरीके से आईएनटीटीयुसी श्रमिक संगठन गठन होने के बाद हमारा प्रथम लक्ष्य है की स्थानिय बेरोजगार युवक को नौकरी मिले. इसके पहले भी एक दिन पूर्व आईएन्टीटीयूसी के बैनर तले स्थानीय युवकों को नौकरी देने की मांग को लेकर  इस करखाना के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया था. उस समय कारखाना प्रबन्धन ने श्रमिक संग़ठन तथा श्रमिको से चौबीस घंटों की मोहलत मांगी थी ,लेकिन 24 घण्टा बीते जाने के बाद भी अभी तक उनका कोई भी जबाब नहीं मिला.जबकि कारखाना में नया यूनिट लगने वाला है, जिसमें लगभग 150 सौ श्रमिको की जरूरत होगी. कारखाना से निकले वाले प्रदूषण को स्थानिय ग्राम निवासी को झेलना पड़ता है और बाहर के लोग यहाँ पर आकर कार्य करेंगे. यह बर्दाश्त  नहीं की जाएगी.  कारखाना के तरफ से यह बोला जा रहा है कि यह सब प्रदर्शन यहाँ पर नहीं चलेगा, लेकिन हम कारखाना प्रबन्धन के लोगो को बता देना चाहते हैं कि पहले कुछ यहाँ पर दलाल थे, जो विरोध प्रदर्शन कर कारखाना के अधिकारी से साठ गांठ कर पैसे लेकर  चुप हो जाते थे, जिसके कारण ही स्थानिय लोगों को नौकरी से वंचित रहना पड़ता था, जब तक हमारी बातो को कारखाना प्रबन्धन नहीं मानते हैं तब तक दो घंटे करके शांति पुर्ण तरीके से रोज धरना प्रदर्शन किया जायेगा, इसके बाद हमलोग भुख हड़ताल पर भी जायेंगे. मौके पर असीम चटर्जी ,शंकर यादव ,नकुल रूईदास, तुफान मंडल, शेख सज्जाद, विधान रूईदास ,दुलाल माजी, विधुत गोराई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली