जेके नगर बारी मैदान में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में 213 लोगों की जांच हुई






जेके नगर : आनंदलोक अस्पताल द्वारा तृणमूल के सहयोग से जेके नगर के बारी मैदान में शुक्रवार को एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आनंदलोक अस्पताल एवं लोटस टीएमटी कंपनी के मोबाइल वैन में 213 मरीजों की  स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान हृदय एवं, नेत्र रोग एवं ईनटी से संबंधित रोगों का इलाज किया साथ। जिन मरीजों के गंभीर रोग् पाए गए उन्हें आनंदलोक अस्पताल में कम खर्चे में चिकित्सा कराने की सलाह दी गई। डॉक्टरों की टीम में आनंदलोक के डॉक्टर आरएस पांडे, आइक्यू सिटी अस्पताल के डॉक्टर मिलन बेरा सहित अन्य डॉक्टर मरीजों का इलाज किए। स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य तृणमूल महिला जिलाध्यक्ष अर्पिता चटर्जी, तृणमूल जिला युवाध्यक्ष कौशिक मंडल, रानीगंज पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद नोनिया, नीमचा के केकेएससी अध्यक्ष अर्जुन सिंह आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवा नेता संजीत मुखर्जी, पंकज यादव अर्क आदि की मुख्य भूमिका रही। उपस्थित अतिथियों ने स्थानीय तृणमूल पार्टी  के कार्यकर्ताओं द्वारा समाज कल्याण के लिए किए गए कार्यो की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता