1989 की महाबीर कोलियरी खान दुर्घटना को फ़िल्म के माध्यम से दर्शकों तक लाएँगे अभिनेता अक्षय कुमार




 जामुड़िया- बहुत जल्द ही शुरू होने वाली "कैपसूल गील" फिल्म की शूटिंग एक सप्ताह के अंदर रांनीगंज के महाबीर कोलियरी इलाके में शुरू होने जा रही है.इस फ़िल्म के सेट निर्माण कार्य भी आरंभ हो चुकी है.फ़िल्म निर्माता जगह- जगह लोकेशन देख रहें हैं.ज्ञात हो कि इसीएल् के कुनुस्टोडिया एरिया के महाबीर कोलियरी इलाक़े में सन् 1989 को हुए खान दुर्घटना में छह कोयला श्रमिकों ने अपनी जान गवाई थी,जबकि 65 लोगो को जिंदा बचाये गये थे.इस हादसे में तत्कालीन इंजीनियर यशवंत सिंह गिल ने खदान में फंसे श्रमिको को लोहे के कैप्सुल बना कर अंडरग्राउंड में फंसे कोयला कर्मियों की जान बचाई थी. उस घटना को लेकर बॉलीवुड एक फ़िल्म बनने जा रही है,इस फ़िल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा काम कर रही है फ़िल्म की तैयारियो को लेकर महाबीर कोलियरी से जुड़े इस फिल्म के निर्माता टिनु सुरेश देसाई अपनी पुरी टीमों के साथ बंद पड़े जामुड़िया के एबीपिटस कोलियरी के पास शूटिंग सेट बनाने का कार्य शुक्रवार से आरम्भ हो गयी. इसके आलावा उनकी पुरी टीम एबीपिटस इलाके में अलग-अलग लोकेशन का जायजा लिया.फ़िल्म के शूटिंग जामुड़िया देते हुए श्रीपुर एरिया क्षेत्र निघा कोलयरी के पर्सनल मैनेजर ए के मजूमदार ने कहा कि यहाँ के लोगों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि 29 वर्ष पहले रानीगंज इलाके के महाबीर कोलियरी में हुए एक खान मे घटना घटी थी जिसमें उस कोलियरी में हमारे कुछ खान श्रमिक मारे गये थे, उस कोलयरी में ओर भी फसे हुए लोगों को निकालने के लिए इन्जीनियर यसवंत सिंह गिल ने अपने जीवन को जोखिम में डालकर कैपसूल के जरिए बचे हुए सभी लोगों को सुरक्षित रूप से निकाला गया था.

  उस पर आधारित इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है ,ओर इस फिल्म को लेकर सुरक्षा की कड़ी वयवस्था की जायेगी. मौके पर फिल्म निर्माता टिनु सुरेश देसाई, मनोज चौबे, टीके नाग, अरविंद सिंह, हीरालाल पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता