11000 पुस्तकों का लाइब्रेरी है रांनीगंज आनंदलोक अस्पताल में






रांनीगंज- रांनीगंज शहर में लाईब्रेरीयन एवं लाइब्रेरी के रखरखाव की कमी के कारण एक के बाद एक पुस्तकालय बंद होने के कगार पर है .उस समय रानीगंज के आनंदलोक में बने अत्याधुनिक बद्री प्रसाद पोद्दार स्मृति पुस्तकालय में पांच वर्ष के बच्चे से लेकर नौकरी प्रत्याशीयों की प्रतियोगी परीक्षाओं की विभिन्न पुस्तकें उपलब्ध हैं. इसके साथ ही चिकित्सा जगत की सभी आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों की विस्तृत जानकारी से सम्बंधित लाखों रुपये की किताबें उपलब्ध हैं. एनसाइक्लोपीडिया की करीब 8 लाख रुपए कीमत की ब्रिटानिका से लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विमोचन किए गए श्रीमद्भागवत गीता की किताबें भी हैं, जिनकी कीमत एक लाख से ज्यादा है .कला और संस्कृति पर पुस्तकों से लेकर विभिन्न साहित्यिक किताबें यहां तक कि दुनिया के तमाम लेखकों की पुस्तकों के साथ-साथ अंतरिक्ष पर पुस्तकों से लेकर ग्रहों और सितारों तक जानकारी देती किताबें यहां मौजूद हैं। भारत के विभिन्न हिस्सों के लेखकों द्वारा लिखी गई सभी प्रसिद्ध पुस्तकों के साथ करोड़ों रुपये की पुस्तकों का संग्रह यहां पर है.इस पुस्तकालय के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में, इस पुस्तकालय में प्रत्येक व्यक्ति को पुस्तकालय के भीतर पुस्तकें देखने और पढ़ने का अवसर मिलेगा. पाठकों को उनके विशिष्ट नियमों का पालन करते हुए इसे पुस्तकालय में पढ़ने का अवसर मिलेगा. .वर्तमान समय में जब रानीगंज शहर के निवासियों को बहुमूल्य पुस्तकों का यह खजाना अपनी पहुंच में मिल जाएगा तो यह पुस्तकालय रानीगंज के लोगों को और समृद्ध, शिक्षित, अच्छे पाठक और ज्ञान का धनी बनाएगा .अब देखना यह है कि भविष्य में यह शहर ज्ञान से इस समृद्ध पुस्तकालय किस तरह से ग्रहण कर रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन