आसनसोल : आसनसोल उत्तर ब्लॉक एक के अंतर्गत राहा लेन मोड़ के समीप रविवार को तृणमूल कार्यालय का उद्घाटन राज्य के कानून व श्रम मंत्री मलय धटक ने फीता काट कर किया। मौके पर आईएनटीटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष रीताव्रत बनर्जी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के द्वारा विजया सम्मेलन समारोह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान
रीताव्रत बनर्जी ने संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के द्वारा पूरे राज्य में 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक 523 विजया सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन की शुभारंभ ममता बनर्जी ने कोलकाता के इको पार्क से शुरू की। जिसमें ममता बनर्जी ने राज्य के विकास का एक और अध्याय लिखा। जहां उन्होंने ताजपुर बंदरगाह को निर्मित करने का कार्यभार नीजि कंपनी को सौंपा। इस परियोजना के पूरा होने पर लाखों युवकों को रोजगार मिलेगा।उस क्षेत्र का विकास होगा। वही मंत्री मलय घटक ने केंद्र के भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को रोकने में विफल है। रोजगार घट रही है। राष्ट्रीय उद्योगों को निजी कंपनियो के हाथ में सौंपा जा रहा है। वही राज्य के टीएमसी सरकार ममता बनर्जी के नेतृत्व में विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। जिससे भाजपा डर गई है और तृणमूल कांग्रेस और उनके नेताओं को बदनाम करने का साजिश रची रही है।सीबीआई और ईडी के नाम से उन्हें डरवाया जा रहा है। इस मौके पर गुरदास चटर्जी उत्पल सिन्हा भानु बॉस आदि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ