आसनसोल : आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का वार्षिक साधारण सभा गुरुवार को आसनसोल के गुजराती भवन में आयोजित किया गया। जिसमें नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी का दो वर्ष कार्यकाल होगा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पौधा देकर की गई। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उद्योगपति आर पी खेतान समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभा शुरू होने से पहले पूर्व सचिव इंद्रपाल सिंह अरोड़ा ने 2 साल के लेखा-जोखा और कोरोना काल में संस्था के द्वारा किए गए सामाजिक सेवा का उल्लेख किया। इसके बाद कमेटी की घोषणा की गई। जिसमें निखिलेश उपाध्याय को अध्यक्ष और निशांत सेठ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिलेश उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह से आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री व्यवसायियों और उद्यमियों के हित के लिए कार्य करते आ रही है। भविष्य में भी संस्था वैसा ही कार्य करेगी। बल्कि संस्था से नए युवकों की जोड़ने की आवश्यकता है। क्योंकि नई पीढ़ी आएगी, तो नई आइडिया आएगी।जिससे व्यापार के क्षेत्र में नए आयाम आएंगे।

0 टिप्पणियाँ