पुलिस द्वारा कल्ला प्रभु छठ घाट का निरीक्षण



आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना के प्रभारी तन्मय राय के नेतृत्व में एक टीम ने रविवार को कल्ला प्रभु छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस के तरफ से यह निरीक्षण किया गया कि घाट पर श्रद्धालुओं के लिए आने-जाने बैठने की व्यवस्था कैसी है। गौरतलब है कि कल्ला प्रभु छठ घाट पर ली क्लब के द्वारा पिछले 44 वर्षों से पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों के लिए घाट पर जाने का रास्ता बनाने, पानी को साफ करने,घाट को विद्युत सज्जा से सजाने का कार्य संपादित किया जाता है। अगले वर्ष गंगाजल वितरण और गंगाजल आरती इस छठ घाट का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। छठ पर्व के दिन इस घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रती पहुंचते हैं।पुलिस द्वारा निरीक्षण किए जाने के संबंध में ली क्लब के एक सदस्य ने बताया कि आज उत्तर थाना पुलिस प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम कल्ला प्रभु छठ घाट का निरीक्षण किया। उन लोगों ने रास्ता जल एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई अनहोनी या अप्रिय घटना ना हो। इसके लिए पुलिस ने यहां सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव दिया।हालांकि यहां छठ व्रतियों के सुविधा के लिए सभी व्यवस्था ली क्लब के द्वारा किया जाता है। इस वर्ष छठ पूजा आयोजन का यह 45 वां वर्ष है।अगले साल की तरह इस साल भी छठ पूजा के अवसर पर कुछ आकर्षक कार्यक्रम होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता