कल्ला के प्रभु छठ घाट पर व्रतियों ने दिया अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य




आसनसोल -हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित प्रभु छठ घाट पर ली क्लब की तरफ से भव्य छठ त्यौहार का आयोजन किया गया. रविवार दोपहर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के लिए आसनसोल के विभिन्न इलाकों से छठव्रती प्रभु छठ घाट की तरफ रवाना हुए. ली क्लब की तरफ से यहां हर साल छठ पूजा का आयोजन किया जाता है .यहां छठ पूजा का 45 वां वर्ष है. इस वर्ष भी अन्य वर्षो की भांति छठव्रतीयों और अन्य दर्शनार्थियों के लिए ली क्लब की तरफ से भव्य इंतजाम किए गए थे. चाहे वह घाट तक आने वाले रास्तों की साफ-सफाई मरम्मत हो या फिर घाट पर चाक-चौबंद इंतजाम आज से कई दिनों पहले से ही यहां पर नदी की साफ सफाई की जा रही थी. विशेषकर नदी के नीचे के कंकड़ पत्थरों को निकाला जा रहा था, और घाट को भी चाक-चौबंद किया जा रहा था, ताकि यहां पर किसी भी छठव्रती या अन्य श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो. आज ली क्लब द्वारा आयोजित छठ के आयोजन में प्रभु छठ घाट पर आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी मानस दास पार्षद शिवानंद बावरी, गोपा हलदर, महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे.आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां पहुंच कर सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही उन्होंने कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में ली क्लब द्वारा इतने भव्य तरीके से छठ के आयोजन के लिए उनको बधाई दी . अमरनाथ चटर्जी ने भी कहा कि कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में बीते 45 वर्षों से जिस तरह से यहां पर छठ का आयोजन किया जा रहा है. वह अभूतपूर्व है और वह इसके लिए तारीफ के हकदार हैं .वही कृष्णा प्रसाद ने सभी आमंत्रित अतिथियों को उत्तरीय ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया . ली क्लब की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी भव्य तरीके से छठ पूजा का आयोजन किया गया है. प्रभु छठ घाट पर छठ व्रतियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाओं का इंतजाम किया गया था. इसके साथ ही सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे वहीं मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था जहां कोई भी अपनी इच्छा अनुसार अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकता था. साथ ही यहां एक मेले का भी आयोजन किया गया है जहां बच्चों के लिए मनोरंजन के कई साधन रखे गए हैं .पिछले वर्ष प्रभु छठ घाट पर आयोजित छठ पर्व की विशेषता थी ऋषिकेश से लाए गए गंगाजल का वितरण. इस वर्ष ड्रोन के जरिए छठव्रतीयों और अन्य श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई, वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे. एसीपी देवराज दास ने खुद प्रभु छठ घाट पर पहुंचकर सुरक्षा के सभी इंतजामों का जायजा लिया ,और यह निश्चित किया कि किसी भी छठ व्रती या अन्य दर्शनार्थी को कोई असुविधा ना हो साथ ही सुरक्षा में भी कोई चूक न बरती जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात