सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल




आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस पूरे जिले में दुर्घटना की आंकड़ा को कम करने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही है। लेकिन यह आंकड़ा घटने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कहीं न कहीं सड़क दुर्घटना हो ही रही है। पिछले 1 सप्ताह के दौरान चार सड़क दुर्घटनाएं हुई। जिसमें 2 लोग अपनी जान गवा दी। फिर ऐसे ही एक सड़क दुर्घटना सोमवार की देर रात नेशनल हाईवे 2 पर हुई। जब रामकिशुन डंगाल के रहने वाले तीन युवक अपने भांजे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए कल्यानेश्वरी गए थे। वहां से अपने घर रामकिशुन डंगाल आ रहे थे। इसी क्रम में नेशनल हाईवे दो पर जुबली ब्रिज पर पीछे से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर उनकी बाइक में मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि उसमें से एक युवक पुल के नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायल युवक को आसनसोल जिला अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया और एक युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रदीप शर्मा और 24 वर्षीय दीपक ठाकुर के रूप में हुई है। वही 25 वर्षीय रोहित शर्मा गंभीर रूप से घायल है। इसके बाद पुलिस ने इसकी खबर घरवालों को दी। जैसे ही यह खबर मृतक के परिजनों को मिली वे लोग आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे। किसी बात को लेकर मृतक के परिजन असंतुष्ट हो गए। वे लोग हंगामा करने लगे। इस दौरान उन लोगों ने तोड़फोड़ भी की। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि पुलिस ने रात 12:30 बजे के लगभग उनलोगों की सूचना दी कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे लोग आकर देखें। जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि भाई का बैंडेज किया हुआ है और वे लोग मर चुके हैं। वही एक को भर्ती किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली