महा छठ पर्व पर बांकुड़ा स्तिथ नदी के घाटों में चल रही सफाई



 बांकुड़ा-आस्था का प्रतीक महा छठ पर्व के अवसर पर बांकुड़ा शहर में भी नदी घाटों तालाबों पर साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है. बांकुडा शहर से संलग्न गंधेश्वरी नदी के सती घाट स्थित घाट से लेकर द्वारकेश्वर नदी के के ठार डांगा एवं लोकपुर घाट इलाके में साफ सफाई की तैयारी चल रही है. छठ पूजा कमेटी की तरफ से एवं बांकुडा नगरपालिका के सहयोग से घाटों की सफाई की जाती है, सजावट पर जोर दिया जाता है. बता दें कि रविवार सोमवार को क्रमशः डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसे देखते हुए प्रत्येक घाटों पर कमेटी के सदस्यों की तरफ से साफ -सफाई की जा रही है. सफाई अभियान के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है.

इस मौके पर गंधेश्वरी नदी घाट छठ कमिटी के सदस्य विशाल साहनी ने बताया कि दो दिनों से जेसीबी की माध्यम से घाटों की सफाई की जा रही है .जल का परिमाण भी कम हो गया था ,जिसे भी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है जो कि नगरपालिका के सहयोग के द्वारा संभव हो रहा है.

इधर लोकपुर भगत सोलाना उन्नयन कमेटी के सदस्य धीरेन भकत ने बताया कि नगरपालिका के सहयोग से जेसीबी के माध्यम से घाटों की सफाई की जा चुकी है सजावट का कार्य शुरू होगा.

 छठ पूजा की तैयारी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह व्याप्त है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात