जामुड़िया-तृणमूल के श्रमिक संगठन कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के बीच गुटबाजी मंगलवार को नजर आई. ईसीएल के सतग्राम क्षेत्र के प्योर सियरसोल कोलियरी के सामने मंगलवार की सुबह से तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन ने कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के सदस्यों ने स्थानीय सीनियर अध्यक्ष उपेंद्र यादव के नेतृत्व में पियोर सीआरसोल कोलियरी के प्रबंधक अमिताभ दास द्वारा गलत तरीके से विभिन्न पदों पर स्थानांतरित करने का आरोप लगाते हुए विभिन्न बैनर और पोस्टर के साथ धरना दिया. श्री यादव ने कहा यहां पर मैनेजर श्रमिक विरोधी नीतियां अपना रहा है, क्योंकि वह खुद कुछ ही दिनों में सेवानिवृत्त होने वाले हैं .जाने से पहले वह कोलियरी को बंदी के कगार पर ला देना चाहते हैं, लेकिन उनका संगठन ऐसा नहीं होने देगा. उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से श्रमिक है जो शारीरिक रूप से अक्षम है उनको जोर जबरदस्ती खदान के नीचे काम करने के लिए भेजा जा रहा है.काफी संख्या में एक साथ श्रमिको को वोकेशनल ट्रेनिंग (वी टी) पर भेज रहे हैं जिससे यहां के उत्पादन में प्रभाव पड़ रहा है. जबकि मैनेजर ने अपने पसंदीदा कुछ लोगों को अच्छी-अच्छी पद पर बैठा के रखा है .इस पूरे गोरखधंधे में पैसे का खेल भी हो रहा है . उपेंद्र यादव ने बताया की उन्होंने इस बारे में केकेएससी के महामंत्री से बात की थी और उन्होंने ही कहा था कि अगर बातचीत से मामले का समाधान नहीं निकलता तो संगठन की तरफ से धरना दिया जाए . अगर प्रबंधन अपने रवैये को नहीं बदलेगा तो उनके खिलाफ वह लोग भूख हड़ताल भी करेंगे . उपेंद्र यादव ने कहा कि प्रबंधन जो निर्णय गलत तरीके से ले रहा है वह श्रमिकों के खिलाफ हैं.इधर मौके पर कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के एरिया सचिव तारकेश्वर सिंह ने पहुंच कर कहा कि उपेंद्र यादव स्थानीय वरिष्ठ नेतृत्व को बिना बताए खदान के सामने धरना दिया जा रहा हैं, जो कभी भी सही नहीं हो सकता है . वहीं इस संबंध में पियोर सीआरसोल कोलियरी के प्रबंधक अमिताभ दास ने कहा कि बिना कोई नोटिस दिए ऐसे विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं जो अनैतिक है . इस पर प्रबन्धन विभागीय कार्यवाही की जाएगी. एरिया सचिव तारकेश्वर सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस धरने के बारे में संगठन के उच्च पदस्थ नेतृत्व को बताया ही नहीं गया है और ऐसा करके प्रदर्शनकारी गलत काम कर रहे हैं .उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ जो भी जरूरी कदम होगे वह किये जाएंगे. उन्होंने साफ किया कि संगठन के महामंत्री हरेराम सिंह से उनकी फोन पर बात हुई और उन्होंने यह कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई कदम उठाने की अनुमति नहीं दी है . उन्होंने बताया की संगठन के महामंत्री को इसकी कोई जानकारी है.न ही एरिया सचिव के नाते उनको ही इस धरना प्रदर्शन के बारे में कुछ बताया गया है. यह धरना प्रदर्शन पूरी तरह से अवैध है .जिसका वह विरोध करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज शाम को संगठन के महामंत्री हरिराम सिंह के साथ उनकी बैठक है .इसके बाद ही संगठन की अनुमति के बिना इस तरह का कार्य करने वाले के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी इस पर अंतिम फैसला होगा.समाचार लिखे जाने तक उपेंद्र यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन जारी था.

0 टिप्पणियाँ