आसनसोल दक्षिण ग्रामीण तृणमूल कांग्रेस द्वारा विजया सम्मेलनी का आयोजन






 रांनीगंज-जेके नगर बाजार स्थित नवनीत सेवा सदन प्रांगण में शुक्रवार।को आसनसोल दक्षिण ग्रामीण ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस द्वारा विजया सम्मिलनी समारोह का आयोजन किया गया. आसनसोल दक्षिण ग्रामीण ब्लॉक के अध्यक्ष देव नारायण दास के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में राज्य के पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे . इसके साथ ही एसबीएसटीसी के अध्यक्ष सुभाष मंडल, तृणमूल जिला चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, ज़िला सभाधिपति सुभद्रा बाउरी, सह सभाधिपति देबू टूडू, रानीगंज के विधायक और एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, तृणमूल राज्य कमेटी के सदस्य वी शिवदासन दासु, मीनति हाजरा, तृणमूल के कद्दावर नेता कैप्टन दा, रानीगंज पंचायत समिति के उपाध्यक्ष देवराज मिश्रा, तृणमूल के बाजार अंचल कमेटी के नेता सुधीर सिंह, शमशाद अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न पंचायत अंचलों के तृणमूल कर्मी मौजूद थे. अतिथियों ने तृणमूल कर्मियों को विजया मिलन की शुभकामनाएं दी और ममता बनर्जी के जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए आगामी चुनाव में इस इलाके से तृणमूल के जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया. वहीं पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार ने भी सभी को आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा की शुभकामनाएं दी. उन्होंने सभी से ममता बनर्जी के बताए मार्ग पर चलने का निर्देश दिया. उन्होंने तृणमूल सरकार द्वारा राज्य में किए गए कार्यों को गिनाया. साथ ही उन्होंने आसनसोल दक्षिण के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के 4 दिन पहले इलाके का परिभ्रमण करने के बाद मैंने कहा कि तृणमूल की जीत निश्चित है. इसके बाद भारी मतों से तृणमूल ने जीत अर्जित की तथा पूरे लोकसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों से 21% वोट तृणमूल को मिले बाकी 69% वोट आसनसोल नगर निगम क्षेत्र से मिला था. यह जीत इस इलाके के नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकर्ताओं की जीत थी. 2021 में आसनसोल दक्षिण विधानसभा हारने के बाद जिस तरह से हमलोगों ने 2022 में वापसी की है . उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि 2021 के चुनाव के समय भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल में आकर एक मुट्ठी अनाज की भिक्षा मांग रहे थे एवं फाइव स्टार होटलों में रह रहे थे एवं खाना खा रहे थे. भाजपा के लोग इसी तरह से भेदभाव करते हैं वही हमारे दिल में कोई भी विभाजन नहीं है हम लोग लोगों के बीच जाति धर्म के आधार पर विभाजित नहीं करते।). उन्होंने सीपीआईएम के 34 वर्षों के सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनके समय में 34 वर्षों में मात्र 14 लाख किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ था। जबकि 11 वर्षों में तृणमूल द्वारा 47 लाख किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ. तृणमूल ने ग्रामीण अंचलों में एक लाख तीन हजार 678 किलोमीटर रास्ता का निर्माण किया. यह तृणमूल सरकार की उपलब्धि है. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली